विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

17 अप्रैल 2021 राशिफल, इन राशियों के लिए कार्यस्थल हेतु दिन रहेगा बेहद फायदेमंद

Horoscope Today Dainik Rashifal 17 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 17 अप्रैल 2021, दिन शनिवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल 17 अप्रैल 2021।

मेष राशि

दिन अत्यंत ही बेहतर है। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी शुभ समाचार के प्राप्त होने के भी योग हैं। विशेषकर प्रेम एवं दांपत्य जीवन से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष है। आज आपको अपने प्रिय के साथ अच्छा खासा समय व्यतीत करेंगे। उनके लिए आप कोई उपहार आदि भी ले जा सकते हैं या उनकी तरफ से कोई उपहार आदि आपके लिए आ सकता है। संभव है आज बात विवाह तक भी पहुँचे। वही दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा जिससे आपका दांपत्य जीवन सुखद एवं पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मन थोड़ा कम लगेगा। कारोबार में भी दिन लाभकारी हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन मंगलमय व्यतीत होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आप एक दूसरे की मदद करने को तत्पर रहेंगे जिससे पारिवारिक प्रेम भाव व्यपाक होगा। वही वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति आ सकती हैं, अतः आप अपनी वाणी पर संयम रखें। साथ ही शांत भाव से कार्य करने की कोशिश करें। वही प्रेम संबंधों में दिन मध्यम है। अपनी ओर से आपको अपने प्रेमीजन को मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए अन्यथा आगे जाकर बात बिगड़ सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज दिन लाभकारी है, सभी कार्यों में आपको तुरंत परिणाम मिले यह अवश्य नहीं। लगन व हिम्मत से कार्य करें, शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। लोग आपके कार्य की सराहना करेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। वही प्रेम जीवन के लिए यह दिन अत्यंत ही रोमांचक है, आज की शाम आप अपना समय अपने प्रियजन के साथ व्यतीत करेंगे। साथ ही शादीशुदा लोगों के लिए भी दिन सुखद है। आज आपके आपसी संबंध मजबूत होंगे और प्रेम भाव बढ़ेगा। रिश्तो में मधुरता आएगी। कहीं घूमने जा सकते है जिससे आपसी करीबी बढ़ेगी। अपनी लापरवाही को नजरअंदाज ना करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति सतर्क रहें एवं उसका निर्वहन करने की चेष्टा करें।

कर्क राशि

आपका आज का दिन आर्थिक मामलों में अत्यंत ही लाभकारी है। आज आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं। आपके खर्च में भी कमी आएगी। आप अधिक से अधिक बचत करने की कोशिश करेंगे जिसमें आप सफल भी होंगे। दिन कारोबार के मामलों में भी बढ़िया रहेगा जबकि प्रेम प्रसंगों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कमजोर हैं। आज आपको सावधान एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है। झूठे आरोपों में फंस सकते हैं। संयम एवं सतर्कता रखें। वही दांपत्य जीवन से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल हैं। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। आपके विरोधी आप पर हावी होंगे किंतु अधिक समस्या की बात नहीं है। मेहनत से कार्य करें। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...