विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

16 अप्रैल 2021 राशिफल, इन 4 राशियों के जातकों के लिए दिन रहेगा अनुकूलित

Horoscope Today Dainik Rashifal 16 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए दिन भाग्यशाली है। आज आपके भाग्योदय होने के आसार हैं। आज आपको भाग्य का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आप स्वयं को साहस व ऊर्जा से पूर्ण महसूस करेंगे। आपके अंदर जोश, उत्साह व उमंग बरकरार रहेंगे।

आज आप हर प्रकार के बाधाओं से सामना करते हुए कामयाबी को पा सकेंगे। हालांकि आपके लिए दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा, परन्तु आप अपने सूझबूझ व साहस के बलबूते पर हर विषम परिस्थितियों को अनुकूल बनाने हेतु सक्षम रहेंगे।

आज आपका धर्म-कर्म के क्रियाकलापों के प्रति रुझान बढ़ेगा, आप ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी ओर से अग्रणी भूमिका अदा करेंगे और शामिल होंगे।

कार्यक्षेत्र में आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सभी लोग सराहना करेंगे, आपकी खूब तारीफ की जाएगी। आज आपकी सामाजिक प्रसिद्धि में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप सामाजिक तौर पर स्वयं को काफी सक्रिय रखेंगे, दूसरों की मदद व सहयोग के कार्यों हेतु आप आगे आएंगे। आज आपको घर परिवार के बड़े-बुजुर्गों की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित फल प्रदायक रहने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। सेहत के दृष्टिकोण से बहुत बेहतर नहीं है, अतः अपना अधिक से अधिक खयाल रखें।

कोर्ट कचहरी से जुड़े तथ्यों को लेकर आपके लिए दिन अनुकूल बना रहेगा। आज के दिन विवादित मसलों को अधिक तूल न दें तो बेहतर होगा। आज अपने आप को अन्य विवादित मसलों से भी बचा कर रखें अन्यथा यह कोर्ट कचहरी तक पहुंच सकता है।

आज आपके मान-सम्मान में उन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको किसी विशिष्ट पद अथवा सम्मानजनक पुरस्कार से नवाजा जा सकता है।

आज आप अपने कार्यों से जुड़ी योजनाओं को गोपनीय बनाए रखने का प्रयास करें। कार्य के क्रियान्वित होने से पूर्व ही योजनाओं का खुलासा कर देना आपके लिए समस्या उत्पन्न करने वाला साबित हो सकता है। अतः योजनाओं की गोपनीयता बरकरार रखें।

आर्थिक मसलों को लेकर आज आपको काफी संभलकर रहने की जरूरत है।

तुला राशि

तुला राशि वालों का दिन लाभकारी एवं उत्तम बना रहेगा। आज आप अपनी सभी मनोनुकूल इच्छाओं की पूर्ति कर पाने में सफल होंगे। आपका दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है जिससे आपका मन काफी खुश और संतुष्ट रहेगा।

आज आपको शासन सत्ता की ओर से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आप इसका पूर्णतया लाभ उठाएंगे। दैनिक कारोबारियों के लिए समय हितकारी बना रहेगा। ग्रह-गोचर आपके लिए सकारात्मक परिणाम दर्शाने वाला है।

आज आप अपनी आवश्यकता की वस्तुओं पर अधिक से अधिक धन खर्च करेंगे। आज आपकी कीर्ति में बढ़ोतरी होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन सुखमय रहेगा, आपके रिश्ते में खुशहाली व प्रेम बरकरार रहेगा। आपको जीवन साथी की ओर से पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। वहीं आज कुछ विवाह योग्य जातकों की शादी से संबंधित वार्तालाप के आरंभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय बेहतर बना रहेगा ।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा संभल कर रहने योग्य है। आज आप अपने सभी कार्यों को लेकर सचेत रहें। आज के दिन यदि आपको कोई निर्णय लेना पड़ रहा है, तो बेहद सोच विचार कर ही निर्णय लें। आज आप अपने द्वारा लिए जा रहे फैसले के भविष्य में आने वाले परिणाम के बारे में अवश्य ही सोच लें अन्यथा आपको अपने निर्णय को लेकर बाद में स्वयं ही पछतावा महसूस हो सकता है।

आज जल्दबाजी में कोई भी कार्य करने से बचें। समझदारी से कार्य करें। आज आपके शत्रु काफी अधिक सक्रिय नजर आएंगे, अतः उनसे बचकर रहें। वे आपको नीचा दिखाने हेतु हरसंभव प्रयास करेंगे जिससे आपके लिए समय काफी अधिक चुनौती से भरा हो जाएगा, हालाँकि इसे आप अपनी समझदारी व बौद्धिकता के बलबूते पर सकारात्मक बना सकते हैं।

आज आपकी यात्राओं के योग बन रहे हैं। यात्रा को लेकर आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको यात्रा का विशेष लाभ भी प्राप्त होगा।

विदेश से जुड़े आपके जो भी महत्वपूर्ण कार्य होंगे, उन सभी कार्यों के आज सरलतापूर्वक से पूर्ण हो जाने के आसार हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...