विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

15 जुलाई 2022 राशिफल, इन 6 राशि के जातकों के लिए दिन रहेगा मंगलकारी

Horoscope Today Dainik Rashifal 15 July 2022 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभकारी रहेगा। कारोबार में नए अनुबंध प्राप्त होंगे जिसमें सफलता प्राप्ति के भी आसार नजर आ रहे हैं। सोने से संबंधित व्यापारियों को मुनाफा प्राप्त होगा, परंतु आपको अपने सहकर्मियों के प्रति विश्वास एवं सामंजस्य बैठाना आवश्यक है। अपने सहकर्मियों का विश्वास जीतने का प्रयास करें।

नौकरी पेशे से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा हुआ रहेगा। काम के अत्यधिक दबाव के कारण आपको तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। आज अपने सीनियरों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग के नहीं मिलने के कारण आप दुविधा में रहेगें।

वहीं संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार के मिलने से आप अत्यंत प्रसन्न होंगे एवं घर में उत्साह का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है, साथ ही अपने आसपास की चीजों के प्रति सजग रहें, आपको किसी अवसर की प्राप्ति होने की संभावना है।

आज धैर्यशिलता में कमी हो सकती है, पर संगीत के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के कारण आप व्यस्त रहेंगे एवं घर में सकारात्मकता का वातावरण रहेगा।

मित्रों एवं परिजनों के साथ मनोरंजन एवं कहीं प्रवास की योजना बनने की संभावना है। पर्यावरण में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है, अतः अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें एवं अपने दिनचर्या में सुधार करें। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आज जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करके आपको अच्छा लगेगा।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए समय सामान्य से बेहतर रहेगा। कारोबार में नए विकल्पों की प्राप्ति होगी जिसमें आपको सफलता भी प्राप्त होगी। व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी।

वहीं आज किसी पुराने रुके हुए धन की प्राप्ति होगी जिससे आपका तनाव दूर होगा। नौकरी में स्थानांतरण की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों एवं सीनियरों से सहयोग प्राप्त होगा।

मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपका दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, तरक्की के नए-नए मार्ग प्रशस्त होंगे।

विद्यार्थियों को भविष्य के प्रति अपने लक्ष्य के निर्धारण में बड़ों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा एवं लक्ष्य के प्रति आपकी निष्ठा एवं परिश्रम में वृद्धि होगी। कलात्मक एवं क्रियात्मक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी एवं आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे।

आज शत्रु आपके भोलेपन एवं विश्वास का फायदा उठाने की फिराक में है, परंतु बुद्धिमत्ता एवं समझदारी से हर एक परेशानी को दूर किया जा सकता है, अतः शांति से काम ले।

अदालती मामलों में जीत मिलने की संभावना है, परंतु जल्द किसी पर भरोसा ना करें। आज का दिन आपका हर्षोल्लास एवं परिवार के साथ मौज- मस्ती करते हुए बीतेगा। घर में चारों ओर शांति एवं हर्षोल्लास का माहौल रहेगा।

माता-पिता का मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। जीवनसाथी के प्रति सम्मान एवं एकरूपता का भाव रखें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें, अपने खानपान में उचित आहार- विहार का उपयोग करें।

तुला राशिफल

तुला राशि की जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभ रहेगा, स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। आस पास हो रहे सकारात्मक परिवर्तन को देखकर आपके जीवन में भी सकारात्मकता व्याप्त होगी।

व्यापार में आज नई योजनाओं को कार्यक्षेत्र में अमल करेंगे जिससे व्यवसाय में विस्तार होगा। कारोबार में सहकर्मियों के साथ छोटे-मोटे विवाद होने की संभावना है, परंतु जल्द ही सब ठीक भी हो जाएगा।

आज के दिन किसी बात को लेकर कारोबार में कोई काम अटक सकता है, किसी सौदे के कैंसिल होने की भी संभावना है। आज के दिन आप अपने भविष्य के प्रति अधिक कल्पनाशील रहेंगे। साहित्य सृजन की ओर भौतिक रूप से काव्य रचना की जिज्ञासा उत्पन्न होगी।

छात्रों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। किसी सामाजिक एवं धार्मिक कार्य करने से आपको मानसिक एवं भावनात्मक शांति की प्राप्ति होगी। आर्थिक क्षेत्र में विवेक एवं सूझबूझ के साथ निर्णय लें, लाभ प्राप्त होगा।

नौकरी पेशे से संबंधित लोग आज कार्यालय में अधिक उत्साह के साथ अपने कार्यों को कर पाएंगे। अपनी वाणी एवं स्वभाव को विनम्र रखने की आवश्यकता है।

वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने से संबंधों में मधुरता आएगी एवं उनके सहयोग से परिवार में सुख समृद्धि एवं शांति व्याप्त रहेगी। आज स्वास्थ्य के बिगड़ने की संभावना है, अतः अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे। उचित खानपान एवं योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन परेशानी से भरा हुआ रह सकता है। हालाँकि कारोबार से संबंधित नए अनुबंध प्राप्त होंगे जिनमें सफलता भी प्राप्त होगी।

व्यवसाय में वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों से परेशान ना हो, आने वाला समय आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी से संबंधित लोग नौकरी के संबंध में निर्णय लेने में बिल्कुल भी जल्दबाजी ना करें। कार्यालय में आपके द्वारा किसी विशेष प्रोजेक्ट की प्राप्ति होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आपके काम की सराहना की जा सकता है जिससे आपकी पदोन्नति की भी संभावना है।

सरकारी कामों से जुड़े लोगों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि होगी। घर में किसी सदस्य या बड़े बुजुर्ग के स्वास्थ्य में परेशानी है तो उनका अत्यधिक ख्याल रखें तथा उनकी आवश्यकता की वस्तु की पूर्ति करने का प्रयास करें। आज उनकी सेहत बिगड़ने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज कई परेशानियों के कारण मन व्याकुल रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है, साथ ही शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। प्रियजनों के साथ अनबन होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा जिससे आपके संबंध में मजबूती आएगी एवं विश्वास बढ़ेगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा एवं उनके साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, मांसपेशियों से संबंधित दर्द में बढ़ोतरी होने की संभावना है।