विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

15 जुलाई 2022 राशिफल, इन 6 राशि के जातकों के लिए दिन रहेगा मंगलकारी

Horoscope Today Dainik Rashifal 15 July 2022 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए दिन बेहतरीन साबित होगा। कारोबार में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नई परियोजनाएं फलीभूत होंगी।

नौकरी पेशे से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभ रहेगा, किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर यात्रा के भी योग बन सकते हैं जो सफल भी होगा।

वहीं संगीत के क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ सकता है। शासन सत्ता का समर्थन प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए भी दिन मंगलमय रहेगा। आज आप घर एवं बाहर के कार्यों को उत्साह के साथ कर पाएंगे।

स्त्रियों के लिए घर एवं कार्यालय के कार्यों में वृद्धि होने की संभावना है, अतः अपने घर और कामों के बीच सामंजस्यता बनाए रखें तथा अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आज असुरक्षा की भावना मन में उत्पन्न हो सकती है, आप अपने आसपास की चीजों के प्रति भी असहज महसूस करेंगे। दुखी मन और अधिक दुख लाता है अतः अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने का प्रयास करें।

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मंगलकारी रहेगा, परन्तु अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। आज भाई- बहन के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे एवं एक- दूसरे के साथ समय व्यतीत करना पसंद करेंगे। घर के बड़े बुजुर्ग एवं अन्य सदस्यों के साथ बैठकर घर की समस्याओं एवं परेशानियों पर बातचीत होगी।

आज विदेश से कोई शुभ समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी छोटे धार्मिक स्थल पर जाने का आयोजन भी बना सकते हैं। घर में किसी मेहमान का आगमन होने से घर का माहौल और अधिक खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा एवं जीवन साथी का सानिध्य एवं लगाव प्राप्त होगा।

मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। कारोबार सामान्य रूप से गतिशील रहेगा। व्यवसाय में नए अनुबंध प्राप्त होंगे जिसमें सफलता प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं।

नौकरी पेशे से संबंधित लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, आज ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। आज के दिन सहकर्मियों या अन्य लोगों के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है, अतः अपने आपको इन बेवजह की चीजों से दूर रखने का प्रयास करें।

आज का अधिकांश समय सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को करने में व्यतीत हो सकता है जिससे आपको मानसिक सुख की प्राप्ति होगी एवं समाज में मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

आज परिवारजनों के साथ कहीं खरीदारी पर जाना हो सकता है जहां आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है। संतान के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें तथा उनके मन की बातों को जानने का प्रयास करें।

जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। माता-पिता की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर छोटे-मोटे सिर दर्द की समस्या होने की संभावना है।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदाई रहेगा। कारोबार में विस्तार होने की संभावना है। लोहे से संबंधित व्यापार में फायदा मिल सकता है।

आज के दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे तथा अपने कार्यों को और मेहनत एवं लगन से पूरा करेंगे। नौकरी पेशे वाले लोगों के लिए दिन सफल रहेगा, आज के दिन प्रत्येक कार्य आपके मन मुताबिक संपन्न होगा। आज के दिन आपको कोई बड़ी उपलब्धि एवं सम्मान प्राप्त हो सकता है।

आज के दिन आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप अपने माता-पिता से अपने करियर को लेकर विचार विमर्श करेंगे, अपनी समस्याओं को उनके सामने विस्तार पूर्वक रखें तथा अपने हर एक बात उनसे सांझा करें तभी कोई बेहतर परिणाम सामने आएगा।

विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए और कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। संतान के प्रति चिंता करने से आप अधिक परेशान रहेंगे।

आज के दिन आप अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव से मुक्ति पाने के लिए अपनी दिनचर्या में पौष्टिक आहार के साथ-साथ योगाभ्यास एवं ध्यान को शामिल करें। परिवारजनों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपको प्रसन्नता की अनुभूति होगी।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए दिन व्यस्तता से भरा हुआ रहेगा। कारोबार में कार्य सामान्यतः गतिशील रहेंगे। व्यवसायिक कार्यो में सरकारी हस्तक्षेप में वृद्धि होगी, जिस कारण आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

नौकरी पेशे से संबंधित लोगों पर काम का अत्यधिक दबाव बढ़ने के कारण शारीरिक एवं मानसिक तनाव की वृद्धि होगी। कानूनी मामलों को लेकर सफलता प्राप्त होगी। पार्टनरशिप संबंधित व्यापार में निर्णय आपके पक्ष में होगा। वहीं आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। वित्तीय संबंधित दस्तावेजों एवं कागजात को हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच लेना अति आवश्यक है।

आज का आपका अधिकांश समय सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में व्यतीत होने वाला है। किसी नजदीकी के साथ अनबन होने की संभावना है। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है।

साहित्य एवं कला से संबंधित व्यक्तियों को सम्मान एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी जिससे आत्मविश्वास में प्रखरता आएगी, परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अगर आप कोई काम काफी दिनों से करने का सोच रहे हैं तो आज उसे कर डाले, स्थिति अनुकूल है।

आज आपको स्वास्थ्य से संबंधित व्याकुलता अनुभव होगी। अपनी बातों को अपने जीवनसाथी के साथ सांझा करें, वे आपकी परेशानी को दूर कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा।