विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

14 मार्च 2021 राशिफल, इन जातकों को कार्यक्षेत्र पर करना पड़ सकता है कई मुसीबतों से सामना

Horoscope Today Dainik Rashifal 14 March 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

आज आपके खर्च में काफी अधिक बढ़ोतरी होगी। आपका आज का खर्च का व्यक्तिगत पारिवारिक विषय वस्तु पर होगा। आप अपनी पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में अपने आपको आर्थिक तौर पर कमजोर बना सकते हैं जिससे आपके लिए आर्थिक तौर पर चुनौतीपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आपको समझदारी दर्शाने व बौद्धिकता से कार्य करने की आवश्यकता है। आपकी बौद्धिकता हर प्रकार की परिस्थितियों को आपके प्रति अनुकूल बना देगी।

घरेलु मसलों को लेकर आपका दिन आज काफी अधिक भागदौड़ से भरा रहेगा। वहीं कारोबार से जुड़े मामलों को लेकर आपका दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। आज आप अपने कारोबार से जुड़ी मनवांछित इच्छाओं की पूर्ति हेतु धन की आवश्यकता महसूस करेंगे।

प्रेम जीवन व्यतीत कर जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है, आज आप अपने प्रियजन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कन्या राशि

कारोबारियों के लिए आज का दिन थोड़ा जटिलताओं से भरा हो सकता है। आज आपको कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है जिससे आप स्वयं को मानसिक रूप से तनावग्रस्त महसूस करेंगे।

रोजगार में परिवर्तन हेतु विचार कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अनुकूलित सिद्ध हो सकता है। आज के दिन निवेश करना भी काफी लाभकारी साबित हो सकता है। आज के दिन किए गए निवेश का भविष्य में आपको बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा।

पारिवारिक जीवन को लेकर आज आपको धैर्य धरते हुए समझदारी दर्शाने की आवश्यकता है। कोशिश करे कि आज घर परिवार के विवादों से दूर रहें। पारिवारिक सभी जन से सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें और अपनी वाणी में कटुता लाने से बचें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, आज आपके लिए वातावरण सुखद अनुभव प्रदान करने वाला साबित होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक वनअनुकूल और बेहतरीन  रहने वाला है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक आज किसी स्थान पर घूमने-फिरने आदि को लेकर योजनाबद्ध हो सकते हैं। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा के संबंध में भी विचार कर सकते हैं, संभवत अपने माता-पिता के साथ में किसी तीर्थाटन की योजना बनायें।

आज मित्रों के साथ आपको अपने व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। अपने मित्रों के साथ सम्बन्ध बेहतर बनाकर रखें, यह आपके लिए भविष्य में लाभकारी साबित होंगे।

विद्यार्थियों को आज खूब परिश्रम करने की आवश्यकता है, तभी आप उन्नति की प्राप्ति कर पाएंगे। हालांकि आज सबसे अधिक आप अपना ध्यान अपने मन को पढ़ाई व अपने लक्ष्य की ओर केंद्रित करने में लगाएं, तभी आप कम समय में बेहतर परिणाम प्राप्त कर पाएंगे।

नौकरी-पेशा जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र में सभी सहकर्मियों की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी जिससे आपके मन में सकारात्मक भाव बने रहेंगे और आप सभी से बेहतर बर्ताव रखेंगे। आज आपके घर परिवार के आवश्यक अटके हुए कार्यों के पूर्ण होने के आसार हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभकारी रहने वाला है। आज आपको संतान के कार्य व कार्य क्षेत्र को लेकर कोई बेहतरीन समाचार सुनने का अवसर प्राप्त होगा जिससे आपका मन काफी गदगद हो उठेगा।

वहीं घर परिवार के विषय वस्तु को लेकर भी आपका दिन काफी शानदार रहने वाला है। आज पारिवारिक अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर भी आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति हो सकती हैं।

यदि आप किसी नए कार्य के आरंभ के संबंध में विचार कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी लाभकारी साबित होगा। आज आपका भाग्य का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य के बलबूते पर आपके कई महत्वपूर्ण लंबित कार्यों के बन जाने के आसार हैं।

प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातक आज अपने व्यस्तता पूर्ण दिन में से भी अपने प्रियजन हेतु समय निकाल लेंगे। आज आप सामाजिक क्रियाकलापों को लेकर काफी अधिक सक्रिय नजर आएंगे और अपनी ओर से अग्रणी भूमिका अदा करेंगे जो आप के मान-सम्मान में वृद्धि प्रदायक रहेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...