विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

14 अप्रैल 2021 राशिफल, इन राशियों के जातकों के लिए दिन रहेगा सौभाग्यशाली

Horoscope Today Dainik Rashifal 14 April 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए दिन मिले जुले परिणाम दर्शाने वाला है। वहीं आर्थिक मामलों को लेकर आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति के विस्तार व लाभान्वित भी होने के आसार हैं।

आज आपको ससुराल पक्ष की ओर से कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। संभावना है कि किसी तथ्य को लेकर बेवजह ही बहसबाजी हो जाए जिससे रिश्ते प्रभावित होंगे। अपनी ओर से कोशिश रखने की रिश्तो में खटास ना आने दें। अपनी वाणी पर संयम अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन सुखमय रहने वाला है। आज कुछ जातकों के नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। दिन आपका ऐसे मसलों को लेकर काफी बढ़िया रहेगा।

आज संतान के विवाह को लेकर आप काफी अधिक जागरूक नजर आएंगे, आप संतान के विवाह से संबंधित मामलों में अपनी ओर से सक्रिय भूमिका निभाते हुए उनके रिश्ते के संबंध में वार्तालाप भी कर सकते है। संभवतः आज उनके रिश्ते तय भी हो जाए। आज आपको पिताजी की ओर से विशेष लाभ व सहयोग प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए दिन मंगलकारी रहने वाला है। कारोबार व कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में दिन उन्नति प्रदान करने वाला है, आप कामयाबी की प्राप्ति करेंगे।

आज आप अपने पारिवारिक जनों के साथ अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे, विशेष तौर पर घर परिवार के छोटे जनों के साथ समय व्यतीत करना आपको काफी प्रसन्नता प्रदान करेगा। यह आपके मन को शांति प्रदान करेगा।

आज आप सामाजिक क्रियाकलापों को लेकर काफी सक्रिय नजर आएंगे। आप सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका अदा करेंगे। हालांकि इसका आपको बेहतरीन लाभ प्राप्त नहीं होगा, आप अपेक्षाकृत कम मान-सम्मान की प्राप्ति करेंगे।

घर परिवार से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक संपत्ति के विस्तृत होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको आपके अटके हुए धन भी वापस प्राप्त हो सकते हैं।।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। आज आप अपने क्रोध व आवेश आदि पर नियंत्रण बनाए रखें अन्यथा रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए दिन ठीक-ठाक फल प्रदान करने वाला है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है।

आज आप अपनी मेहनत में कमी नहीं आने देंगे, आप अपने कार्य के प्रति काफी केंद्रित रहेंगे, पर बावजूद इन सभी के आपको आर्थिक विषय वस्तु को लेकर चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके समक्ष आर्थिक तौर पर समस्याएं उलझने आएंगी जिन्हे लेकर आपको अत्यधिक विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। समस्याओं के आगमन के साथ ही उसका कोई न कोई समाधान भी निकल आएगा। शाम ढलते-ढलते ही आपकी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।

शादीशुदा जीवन यापन कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपको आपके जीवनसाथी का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कुछ अविवाहित विवाह योग्य जातकों के जातकों के समक्ष विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं।

आज आपको माता-पिता की ओर से विशेष स्नेह एवं प्रेम भाव देखने को मिलेगा। आपके माता-पिता की ओर से आपको कारोबार व कार्य क्षेत्र से जुड़े विषय वस्तु में भी सहयोग की प्राप्ति होगी। उनके द्वारा दी गई सलाह आपके कारोबार की समस्याओं के समाधान हेतु लाभकारी साबित होगी। आज आपके भाई-बहनों के साथ संबंध के बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए दिन आनंदमय रहने वाला है। कारोबारी तौर पर आ रही दिक्कतों का कोई न कोई समाधान निकल आएगा।

आज आप स्वयं को सामाजिक क्रियाकलापों में काफी अधिक सक्रिय महसूस करेंगे। आपको सामाजिक तौर पर प्रसिद्धि की प्राप्ति भी हो सकती है जिससे आपका मन काफी खुश और संतुष्ट रहेगा। आज सभी लोग आपकी चर्चा करेंगे।

वहीं घरेलु वातावरण भी काफी सुखद एवं शानदार बना रहने वाला है। घर परिवार के जनों के साथ आपका काफी समय व्यतीत होगा। आज घर परिवार में किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम के आयोजित होने के आसार नजर आ रहे हैं या फिर ऐसे विषय वस्तु को लेकर कुछ योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकता है।

आज का दिन आपका लाभकारी बना रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपका दिन काफी शानदार बना रहेगा। किंतु आज के दिन जोश में आकर होश ना खोये अर्थात जोश में आकर कोई ऐसा फैसला ना ले लें जो आपके लिए आगे चलकर समस्या उत्पन्न करने वाला साबित होगा। अतः सोच समझकर अपनी ओर से कोई भी कदम उठाएं और अपने द्वारा उठाए जाने वाले कदम के दीर्घकालिक परिणाम का भी अन्वेषण अवश्य ही करें।