विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

13 मार्च 2021 राशिफल, शनिवार का दिन इन जातकों को कार्यस्थल पर देगा लाभकारी परिणाम

Horoscope Today Dainik Rashifal 13 March 2021 Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 13 मार्च 2021, दिन शनिवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 13 मार्च 2021 का दैनिक राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, आपके समक्ष अनेक प्रकार की बाधाएं आएंगी। आज के दिन किसी प्रकार की यात्रा पर ना ही जाएं तो बेहतर है, यात्रा को लेकर आपका दिन ठीक नहीं है। आज वाहन चलाने से भी बचें, वाहन चलाना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

आज आप अपनी संतान के कार्य व भविष्य को लेकर विचारणीय स्थिति में नजर आएंगे। आज आप उनके भविष्य से संबंधित कोई निर्णय भी ले सकते हैं, संभावना है कि जल्द ही उनके प्रति शुभकारी परिणाम परिलक्षित होने लगे।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी आनंदकारी रहने वाला है, आपके मध्य खुशहाली व प्रेम बना रहेगा। आपके जीवन साथी हर मोड़ पर आपकी मदद हेतु तत्पर रहेंगे। वहीं घर परिवार का वातावरण बहुत बेहतर नहीं रहेगा, किसी तथ्य को लेकर विवादित वातावरण उत्पन्न हो सकता है। कोशिश करें कि आज अधिक से अधिक अपने आपको शांत व सहज रखें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई कार्यों को लेकर सिद्धि प्रदायक व शानदार रहने वाला है। यदि आपके जीवन के कुछ संबंध पिछले कुछ दिनों से विवादित हो रखे हैं या फिर कुछ विषय वस्तु को लेकर समस्या की स्थिति पिछले कई दिनों से बनी हुई है, तो आज का दिन आपके लिए ऐसी समस्या के समाधान लेकर आया है।

आज आपके सभी जनों से रिश्तो के बेहतर हो जाने के आसार हैं, आपसी संबंधों के मध्य के मतभेद समाप्त हो जाएंगे। वहीं संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन थोड़ा विवादित हो सकता है।

आज आपको आपके मित्रों की ओर से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आप स्वयं को आर्थिक तौर पर भी सशक्त महसूस करेंगे। आपकी मनोवांछित सभी इच्छाएं भी पूर्ण होंगी और आपको अपने मन मुताबिक परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप अपने सभी कार्यों को पूर्ण कर पाने में भी सफल होंगे। आज शाम किसी प्रकार के सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं जिससे आपका मन खुश रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन मिले-जुले परिणामों से भरा रहने वाला है। आज आपको अपने पुराने कुछ मित्रों से मुलाकात करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आप लंबे अरसे के बाद अपने पुराने मित्रों से मिल पाएंगे जिस वजह से आपका मन काफी प्रसन्नता से भरा और पुलकित रहेगा। संभवतः आपके पुराने मित्र आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो जाए।

आज आपके घर के छोटे सदस्य अथवा संतान आपका मन थोड़ा परेशान हो सकता है, उनकी ओर से कुछ चिंताजनक स्थिति सामने आ सकती हैं। आज आप की सेहत की स्थिति में पहले से थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है, अतः अपने स्वास्थ्य पर भी अधिक ध्यान दें और बाहरी खानपान परहेजी बरतें। आज आपको पेट से संबंधित तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है।

आज आपकी वाणी में सौम्यता व सरलता बनी रहेगी जिसके बलबूते पर आप अपने सभी कार्य को सफल बना पाने में सक्षम रहेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक आज अपने कारोबार व कार्य क्षेत्र को लेकर काफी अधिक सक्रिय रहेंगे। आज आप अनुभवी व्यक्तियों व विशेषज्ञों से अपने कार्य क्षेत्र को लेकर विचार विमर्श करेंगे, कोई महत्वपूर्ण भी ले सकते हैं। आज आप अपने कारोबार में कुछ विशिष्ट परिवर्तन करने के संबंध में मन बना सकते हैं। आज आपको अपने परिश्रम व विशेषज्ञों के अनुभवों का पूर्ण लाभ प्राप्त होगा।

आप आज अपने जीवन में कुछ अमूलभूत परिवर्तन कर अपने जीवन को श्रेष्ठता की ओर अग्रसर करते हुए नजर आएंगे। यह परिवर्तनकारी कदम आपका आपके लिए लाभकारी तो रहेगा, किंतु किसी भी विषय वस्तु को लेकर अत्यधिक उत्साही व उतावला होना आपके बने-बनाए कार्यों को बिगाड़ने का भी कार्य कर सकता है। अतः आप समझदारी का परिचय दें।

आज आपका धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति रुझान बढ़ेगा। पूजा-पाठ जैसे कार्यक्रम में सम्मिलित हो अपना समय देंगे और अपने मन व अन्तःकरण को शांति प्रदान कर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करेंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...