विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

13 अगस्त 2021 राशिफल, कुछ जातकों को पुरानी अड़चनों से मिल सकती है मुक्ति

Horoscope Today Dainik Rashifal 13 August 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन परेशानियों व उलझनों से भरा रहेगा। खासतौर पर पारिवारिक कारोबार में स्थिति चुनौतीपूर्ण हो जाएगी जिससे आपका मन काफी तनावग्रस्त वह परेशान हो जाएगा। आज कारोबार के अनियमितता और बिगड़े हालात को लेकर आप अपने आपको काफी दुखी महसूस करने लगेंगे। ऐसे स्थान पर आपको हताश होने की बजाय विशेषज्ञों से परामर्श करने की आवश्यकता है।

नौकरी-पेशा जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको किसी महिला मित्र के सहयोग से कुछ खास उपलब्धि की प्राप्ति हो सकती है। संभवतः लाभ भी प्राप्त हो जाए। आज आप अपने ऊपर आलस्य के भाव को अत्यधिक हावी ना होने दें, आपके आलस्य के कारण आपके कई कार्य बिगड़ सकते हैं। अतः अपने आपको सक्रिय रखें, तभी आप अपने कारोबार के हालात व अन्य परेशानियों का भी समाधान निकाल पाएंगे।

आज आप अपने कुछ पुराने लंबे अरसे से अटके हुए कार्यों को पूर्ण करने हेतु भी सक्रिय नजर आएंगे। आज आपको अपनी जिम्मेदारियों के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है, तभी आपके प्रति स्थितियां बेहतर हो पाएंगे वरना दिन प्रतिदिन समस्या बढ़ती जाएंगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा अधिक व्यस्ततापूर्ण हो जाएगा। आज कार्यक्षेत्र की स्थितियां अधिक जिम्मेदारियों से भरी रहेगी जिस वजह से आपका दिन भागदौड़ से भरा एवं व्यस्तता पूर्ण बना रहेगा। इन सबके मध्य आप अपने घर परिवार हेतू समय निकालने हेतु भी प्रयासरत नजर आएंगे। किंतु इसमें आप असफल रह जाएंगे जिससे आपके घर परिवार के कुछ जनों के मन में दुख का भाव भी उत्पन्न हो सकता है। आपकी माता जी थोड़ी नाराज हो सकती है। हालांकि आप अपने सौम्य स्वभाव से उन्हें मना पाने में सफल रहेंगे जिससे बाद में हालात बेहतर हो जाएंगे।

सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए दिन शानदार रहेगा। आज आपकी पदोन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। आज शाम आपके आस पड़ोस के जनों में से किसी से वाद-विवाद हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। ऐसे स्थान पर आपको काफी समझदारी व सतर्कता बनाए रखने की आवश्यकता है। अपने आपको ऐसे विवादित मसलों से दूर रखने का प्रयास करें क्योंकि यह आगे चलकर कानूनी मामले का स्वरूप भी ले सकते हैं जो आपके लिए तनावग्रस्त व मुसीबतों से भरा हो जाएगा, अतः समझदारी दर्शाए। अपनी वाणी में सौम्यता रखें और ऐसे मसलों से दूर रहें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का आज मन चिंतित रहेगा। किसी बात को लेकर आपके मन में काफी उथल-पुथल चल रही होगी और आप उन दुविधाओं का समाधान नहीं निकाल पाएंगे। हालांकि कुछ परेशानियां तो आपके स्वभाव के कारण ही उत्पन्न हो जाएंगे जिसमें परिस्थितियों का अधिक दोष होने की बजाय आपके अपने दोष उभर कर सामने आएंगे। ऐसी स्थिति आपको कष्टदायक स्थिति में डालेगी। किंतु ऐसे स्थान पर समझदारी धैर्य बनाकर आगे बढ़ने का प्रयास करें।

सामाजिक विषय वस्तु को लेकर आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज सामाजिक तौर पर आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। कारोबार से जुड़े मसलों को लेकर भी लाभदायक स्थिति में नजर आएंगे। हालांकि आज आपके कुछ नई नई शत्रु भी पनप रहे हैं। ऐसे स्थान पर आपको काफी सतर्कता बनाए रखने की आवश्यकता है। अपने आसपास की गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर बनाए रखें।

आज आपकी बुद्धिमता खूब काम आएगी जिसके बलबूते पर अपने लिए हर परिस्थितियों को बेहतर बनाते चले जाएंगे जिससे आपका दिन बढ़िया ही साबित होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक बना रहेगा। आज आपके मन में किसी बात का दुख रहेगा जिससे आपके स्वभाव में भी निराशाजनक विचार करेंगे। किंतु आप अपने मन के निराशा का प्रभाव किसी अन्य व्यक्ति के ऊपर ना पड़ने दे। किसी अन्य के मन में निराशा का भाव पनपने ना दे और ना ही उसे प्रबलता प्रदान करें अन्यथा बने-बनाये कार्य बिगड़ने लगेंगे।

कारोबार से जुड़े तथ्यों को लेकर आज आप किसी नए सौदे को लेकर अधिक सक्रिय नजर आएंगे जो आपके कारोबार को उन्नति व तरक्की प्रदान करेगा और आपके प्रति लाभदायक बना रहेगा।

पारिवारिक जीवन में में भाई बहनों में से जिस किसी के विवाह को लेकर बाधाएं आ रही थी, उन सभी का आज पारिवारिक जनों के विचार विमर्श से समाधान हो जाएगा और विवाह को लेकर नए प्रस्ताव व रिश्ते आदि भी देखे जा सकते हैं जिसमें विवाह तय हो जाने के आसार हैं।

दांपत्य जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन बढ़िया बना रहेगा, आपके जीवनसाथी आपके प्रति प्रेम का भाव दर्शाएगे, आप उन्हें कहीं घुमाने फिराने भी ले जा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, आपकी उच्च शिक्षा हेतु किये जा रहे प्रयास सार्थक होंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...