विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

13 अगस्त 2021 राशिफल, कुछ जातकों को पुरानी अड़चनों से मिल सकती है मुक्ति

Horoscope Today Dainik Rashifal 13 August 2021 Astrology Prediction in Hindi

किन राशियों के जातकों को पुरानी अड़चनों से मिल सकती है मुक्ति, आइये जानते हैं 13 अगस्त 2021 के दैनिक राशिफल द्वारा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों की आज कुछ पुरानी समस्याओं का समाधान निकल आएगा। किसी लंबी परेशानी से राहत मिलने से आपका मन खुश रहेगा और आपके तनाव में कमी आएगी।

आज घर परिवार से जुड़े जो भी पुराने वाद-विवाद होंगे, उनका भी निवारण निकल जाने के आसार नजर आ रहे हैं। ऐसे विषय वस्तु में आपको घर के बड़े बुजुर्गों और वरिष्ठ की ओर से सलाह सुझाव प्राप्त होगा जिसके आधार पर पारिवारिक स्थिति को आप बेहतर करने में कामयाब हो पाएंगे।

आज आपको किसी कार्यवश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है जो संभवतः आपके लिए लाभकारी बनी रहेगी। आज आप अपनी सभी महत्वाकांक्षाओं को पूर्ण करने पर बल देंगे और इसमें सफल भी होंगे। इसके प्रति आपके प्रयास जारी रहेंगे।

नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया बना रहेगा। यदि आज आप किसी पार्ट टाइम रोजगार को लेकर मन बना रहे हैं या फिर इस दिशा में अपनी ओर से प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपके प्रयास सफल व सार्थक हो जाएंगे।

दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन मिले जुले परिणाम दर्शाने वाला बना रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपका दिन बेहतरीन परिणाम व्यक्त करने योग्य रहेगा। आज आपके घर परिवार का वातावरण भी काफी शानदार बना रहेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य को लेकर योजनाएं बन सकती है और इस पर चर्चा हो सकती है। घर परिवार के सभी जन उत्साहित नजर आएंगे, वे अपनी ओर से ऐसे मसले में खुशी जाहिर करेंगे और बढ़-चढ़कर अपनी ओर से नए सुझाव देंगे।

आज आपके घर में संध्याकालीन वेला में कुछ अतिथियों का आवागमन हो सकता है जिससे पारिवारिक वातावरण खुशहाली से भरा रहेगा। हालांकि घर परिवार में अतिथियों के आवागमन से पारिवारिक वातावरण थोड़ा अधिक व्यस्त हो जाएगा। किंतु सभी के मन में इसके बावजूद भी खुशहाली का भाव बरकरार रहेगा।

ससुराल पक्ष की ओर से भी आज आपके संबंध बेहतर होंगे। आपको उनकी ओर से धन लाभ भी प्राप्त हो सकता है। आज आप अपने जीवनशैली में कुछ सकारात्मक परिवर्तन लाने के बारे में विचार कर सकते हैं और अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। इस दिशा में आप अपनी ओर से धन खर्च कर सकते हैं। किंतु इन सब के मध्य आप अपने आर्थिक हालातों को ध्यान में रखें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कारोबार से जुड़े विषय वस्तु को लेकर बढ़िया रहेगा। कारोबार की उन्नति प्रदायक स्थिति को देखकर आपका मन काफी प्रफुल्लित रहेगा।

आज आपको आर्थिक तौर पर भी बेहतरीन लाभ की प्राप्ति होगी। हालाँकि कारोबार की बेहतरीन स्थिति को कायम रखने हेतु आपको खूब मेहनत भी करनी होगी। आप अपनी मेहनत में भी निरंतरता बनाए रखें, तभी आपके कारोबार की उन्नति के स्थिति निरंतर बरकरार रहेगी।

आज आप अपने आपको आर्थिक तौर पर पहले की अपेक्षा बेहतर स्थिति में महसूस करेंगे। आप अपने आपको आर्थिक तौर पर सशक्त होता हुआ देखकर मन ही मन काफी खुश नजर आएंगे।

संतान की ओर से आज आपको कोई अत्यंत ही शुभकारी समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत करने जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा जिससे छोटी-मोटी समस्याओं व पारिवारिक मुश्किलों का तत्काल ही निदान निकल आएगा।

आज शाम आप अपने घर परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती के दौरान आप अपने सभी परेशानियों को भी तत्काल हेतु भूल जाएंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आज आपका मन अपने भाई-बहनों को लेकर काफी व्याकुल रहेगा, उनके सेहत के स्थिति काफी अधिक बिगड़ सकती है। ऐसे मसले में काफी धन भी खर्च होंगे। इस दौरान आप प्रयास रखें कि बेहतरीन चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए ताकि स्थिति अधिक ना बिगड़े और शीघ्रता से हालात बेहतर हो।

आज आप कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन के बारे में विचार कर सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा। हालांकि कुछ चुनौतियां भी आएंगी किंतु ऐसे विषय वस्तु में आपको पूर्व से ही योजनाबद्ध होकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, आप सफलता की प्राप्ति करेंगे। हालाँकि आज आपको खूब परिश्रम भी करना पड़ेगा, तभी परिस्थितियां आपके प्रति अनुकूल बनी रहेगी।

आज आपको अपने किसी विदेश में रह रहे सगे-संबंधियों की ओर से कोई बेहतरीन व शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा, साथ ही पारिवारिक सभी जन भी खुश नजर आएंगे।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आपके प्रियजन के साथ समय व्यतीत करने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...