विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

13 अगस्त 2021 राशिफल, कुछ जातकों को पुरानी अड़चनों से मिल सकती है मुक्ति

Horoscope Today Dainik Rashifal 13 August 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन पदोन्नति प्रदान करने वाला रहेगा। कारोबारियों के लिए आज का दिन काफी शानदार गुजरने वाला है। आपके कुछ नए-नए संपर्क बनेंगे जो आपके कारोबार हेतु आगे चलकर उन्नति प्रदायक साबित हो सकते हैं।

आज आपके कुछ पुराने लंबे अरसे से अटके हुए पुराने कार्य भी संपन्न हो सकते हैं। ऐसे कार्यों की कठिनाइयों का आज समाधान निकल आएगा जिससे आपके मन में प्रसन्नता का भाव उत्पन्न होगा। रोजमर्रा के कार्यों के प्रति आज आपका अधिक ध्यान रहेगा आप ऐसे कार्य को लंबे अरसे से टालते आए हैं जिन्हे आज पूर्ण करने हेतु आप सक्रिय नजर आएंगे।

रात्रि के समय आज आप अपने घर परिवार के जनों के साथ किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, या फिर आज आप अपने घर में किसी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं जिससे पारिवारिक वातावरण सकारात्मक आवेश से भरा रहेगा और सभी परिवार जनों के मन में खुशहाली का भाव बरकरार रहेगा। दांपत्य जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल परिणाम दर्शाने योग्य बना रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक जन आज आपको काफी महत्व देंगे। आज आप जिस भी कार्य को लेकर प्रयास करेंगे, उन सभी के सफलतापूर्वक सिद्ध हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं।

यदि आज आप अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर सक्रिय हैं अथवा संपत्ति के क्रय-विक्रय के बारे में विचार कर रहे हैं, तो ऐसे विषय वस्तु को लेकर आपको काफी समझदारी और सूझबूझ के साथ अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। ऐसे कार्यों में सर्वप्रथम दस्तावेजों की जांच परख कर लें और उनकी जमीनी हकीकत को भी समझ लें, तत्पश्चात अपनी ओर से कदम आगे बढ़ाएं।

आज ससुराल पक्ष की ओर से आपके संबंध बेहतर होंगे। आपको उनकी ओर से कुछ खास लाभ व उपहार प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन काफी प्रसन्न हो उठेगा। आपके मन में भी ससुराल पक्ष के जनों के प्रति सम्मान का भाव जागृत होगा।

संतान के क्रियाकलाप आज आपके मन को काफी सुकून प्रदान करेंगे। आपकी संतान सकारात्मक कार्यों को लेकर आज सक्रिय नजर आएँगी। आज का दिन कुल मिलाकर बढ़िया बीतने वाला है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आज उच्चाधिकारियों की ओर से विशेष लाभ व उपलब्धि की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपके मन में खुशी का भाव रहेगा।

सरकारी पुराने अटके हुए कार्यों को लेकर आज आप गतिशील नजर आएंगे और ऐसे कार्यों में आपके प्रयासों के सफल होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। ऐसे विषय वस्तु में आपको आपके किसी उच्च पद पर आयुक्त मित्र अथवा सगे-संबंधी की ओर से सहयोग की प्राप्ति हो सकती हैं जिसके बलबूते पर आपके कार्य सफल होंगे।

कारोबार से जुड़े मसलों को लेकर आज आप अपने आपको आर्थिक तंगी जैसे हालातों में महसूस कर सकते हैं। आप अपने कारोबार की स्थिति को बेहतर करने हेतु किसी बैंक से लोन या फिर किसी व्यक्ति से कर्ज लेने के बारे में विचार कर सकते हैं और इस दिशा में अपनी ओर से प्रयास भी करते हुए नजर आएंगे जो सफल व सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज सामाजिक सभी जन आपको काफी महत्व देंगे। आप अपनी ओर से भी सामाजिक क्रियाकलापों को लेकर अधिक सक्रियता का भाव व्यक्त करेंगे जिससे आपके मान-सम्मान में उन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का आज परोपकार के कार्य में अधिकांश समय बीतेगा। आप सामाजिक क्रियाकलापों में भी अपनी ओर से काफी समय देंगे और इन सारे विषय वस्तु पर धन भी खर्च करेंगे। आप दूसरों के प्रति सहयोग का भाव दर्शाएगे जिससे सभी जन आपके प्रति सम्मान का भाव रखेंगे। हालांकि कुछ ऐसे जन भी होंगे जो इसे आपका निजी स्वार्थ समझ सकते हैं।

आज आपको अपने आसपास के जनों से थोड़ा अधिक सावधान व सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके सहयोगियों व सहकर्मियों में से ही कुछ ऐसे होंगे, जो आपके लिए विपरित स्थिति उत्पन्न कर आएंगे। ऐसे स्थान पर आपको चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। हर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।

आज के दिन आप आर्थिक लेन-देन से भी बचने का प्रयास करें। किसी को धन उधार आज ना ही दें अन्यथा उसके वापस प्राप्त होने के कम ही आसार हैं।

आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर भी जागरूक रहने की आवश्यकता है, सेहत के दृष्टिकोण से दिन ठीक नहीं है। अतः अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें।

आज आपको माता पिता की ओर से भरपूर सहयोग एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा जिससे आपके कई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक सिद्ध हो जाएंगे और आपका दिन लाभकारी बना रहेगा।