विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

12 मार्च 2021 राशिफल, महालक्ष्मी की कृपा द्वारा इन जातकों को मिल सकती है धन की सौगात

Horoscope Today Dainik Rashifal 12 March 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

विद्यार्थियों का आज का दिन मनोरंजन व खुशी के कार्यों में ही व्यतीत हो जाएगा। आज आप अपने दिन को एंजॉय करने में अपना समय व्यतीत करेंगे जो आपको आपके लक्ष्य से भटकाकर दूर करने का कार्य कर सकता है।

नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन उन्नति प्रदायक साबित हो सकता है। आज आपको आपके वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से सहयोग भाव देखने को मिलेगा, वे आपके प्रति सहयोगी बने रहेंगे और आपके पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि के संबंध में भी विचार कर सकते हैं।

आज आपके अंदर एक अलग ही जोश व ऊर्जा देखने को मिलेगा। आप दिन को खूब इंजॉय करेंगे और सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आज आप के कुछ नए शत्रु भी पनप सकते हैं। किंतु आपको उनसे व्यतीत होने की आवश्यकता नहीं है, आप अपनी समझदारी और बौद्धिकता के बलबूते पर उनसे निपटने में सक्षम है।

आज आप अपनी संतान के प्रति दायित्वों को लेकर काफी तत्पर रहेंगे और संतान के प्रति सभी जिम्मेदारियों को पूर्ण करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा दुविधाजनक हो सकता है। आज आप किसी खास तथ्य को लेकर काफी विचार मंथन की स्थिति में नजर आएंगे।

वहीं कार्य क्षेत्र को लेकर आपका आज का दिन बहुत बेहतर नहीं है। आज आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप उन्नति की प्राप्ति कर पाएंगे।

घर परिवार में अचल संपत्ति से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आज विवादित वातावरण बन सकता है। संभावना है कि घर परिवार में अचल संपत्ति से जुड़े विषय वस्तु को लिया गया निर्णय आपके मन को ठेस पहुंचाने का कार्य करें।

आज आपके घर के किसी जन अथवा भाई-बहन के विवाह को लेकर बातें आरम्भ हो सकती हैं। हैं। संभवत आज ही किसी के विवाह की तिथि भी निर्धारित हो जाए। आज शाम आप किसी प्रकार के धार्मिक क्रियाकलाप में सम्मिलित हो सकते हैं। पूजा-पाठ आदि जैसे कार्य में अपना समय लगाएंगे।

तुला राशि

आज आपको खूब परिश्रम करनी पड़ेगा तभी आप अपने कार्य में सिद्धि की प्राप्ति कर पाएंगे। आज के दिन आप किसी अन्य के ऊपर कार्यों की जिम्मेदारी ना डालें तो बेहतर रहेगा। किसी अन्य के ऊपर अपने कार्य की जिम्मेदारी डालना महंगा पड़ सकता है, वे आपके लिए नुकसानदायक स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं, साथ ही कुछ जन आपका व आपकी खामियों का फायदा उठाने का भी प्रयास कर सकते हैं, अतः उनसे भी आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है।

इन सभी वातावरण के पश्चात आज शाम आप अपने घर परिवार हेतु समय निकाल ही लेंगे और अपने पारिवारिक जनों के साथ अपना समय व्यतीत करेंगे जो आपके लिए सुकून व राहत प्रदान करने वाला साबित होगा।

आज आपके पिताजी के सेहत की स्थिति प्रभावित हो सकती है, उनके स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से जागरूक बने और उनका ख्याल रखें। घर परिवार का वातावरण किसी मामलें को लेकर थोड़ा नोकझोंक से भरा हो सकता है।

ये भी देखें: अपने शहर का पिन कोड जानिए

वृश्चिक राशि

आज आपको कारोबार में नुकसान झेलना पड़ सकता है। कारोबार को लेकर आपका मन काफी चिंतित सा बना रहेगा। आज आपको काफी समझदारी से अपने कदम उठाने की आवश्यकता है, ना कि हताश व दुखी होकर एक कोने में बैठ जाने की।

आज आपको अपने कार्यों की पूर्ति में काफी समय लगेगा, कार्य की सफलता तक पहुंचने में लंबा समय लग सकता है। किंतु सफलता की प्राप्ति अवश्य ही करेंगे।

वहीं आर्थिक विषय वस्तु को लेकर आपका आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से युक्त हो सकता है। आज विद्यार्थियों को अपने भविष्य को बेहतर बनाने हेतु मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप विजय की प्राप्ति कर पाएंगे। आज के दिन आपके परिश्रम के सफल एवं सार्थक होने के पूर्ण योग भी बन रहे हैं।

दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, आपके एवं आपके जीवनसाथी के मध्य प्रेम व खुशहाली बरकरार रहेगी। आपके मध्य की आपसी समझ पहले की अपेक्षा काफी बेहतर होगी।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...