विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

10 मार्च 2021 राशिफल, इन 4 राशियों के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में मिल सकती है उन्नति

Horoscope Today Dainik Rashifal 10 March 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन वैसे तो काफी अच्छा रहेगा, किंतु आप अपने आलस्य का यदि परित्याग कर देंगे, तो आप अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं। आपके ऊपर आज आलस्य का भाव हावी रहेगा जिस वजह से आपके हाथ से कई बेहतरीन अवसर भी निकल सकते हैं।

नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतरीन रहने वाला है। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में कार्य को लेकर कुछ नई योजनाओं को गति प्रदान करेंगे और संभावना है कि उसमें आपको सफलता की प्राप्ति भी हो जाए। आज आप अपने कारोबार व कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें तो बेहतर रहेगा। हालांकि करियर व कार्य क्षेत्र के कुछ मसलों को लेकर आपका दिन थोड़ा चिंताजनक भी हो सकता है। ऐसे में स्वयं को दुविधाजनक स्थिति में डालने से बचाएं।

आज आपको आपके पिताजी अथवा आपके घर के किसी वरिष्ठ की ओर से विशेष सहयोग प्राप्त हो सकता है जो आपके लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अधिक व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आज आपके समक्ष अनेक प्रकार की भागदौड़ से भरी परिस्तिथियाँ उत्पन्न होंगी, किंतु यह भागदौड़ से भरी परिस्थितियां आपके लिए दीर्घकालिक समय में लाभकारी ही रहने वाली हैं।

आज आप अपने कई प्रकार के महत्वपूर्ण कार्यों को फटाफट पूर्ण कर लेंगे। आपका दिन काफी उत्साह व जोश से भरा रहेगा, आप जोश व उत्साह से सभी कार्यों को पूर्ण करने में सफल होंगे। हालांकि संभावना है कि आपके कुछ कार्य कुछ समय हेतु टल भी जाएं।

आज संतान के व्यवहार को लेकर आज आपके समक्ष कुछ बेहतरीन प्रस्ताव आएंगे, आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर थोड़े अत्यधिक सक्रिय होते हुए नजर आएंगे। आज शाम घर में अतिथियों का आवागमन हो सकता है जिस वजह से आपका समय तथा धन, दोनों ही उनकी आवभगत में लगेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ विषयों को लेकर चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आज आपके समक्ष कुछ आसपास के जन की ओर से अनेकानेक प्रकार के व्यवधान उत्पन्न किए जाएंगे, ऐसी अवस्था में आपको सूझबूझ से कार्य लेने की आवश्यकता है। समझदारी से अपने कदम आगे बढ़ाए, तभी आप बेहतरीन परिणामों को प्राप्त कर पाएंगे।

आज आप अपने बलबूते पर कई प्रकार की दिक्कतों का हल निकाल लेंगे। हालांकि आज आपके मन में कुछ नकारात्मक विचार भी हावी हो सकते हैं। ऐसे विचारों को तूल देने की बजाय अपने जीवन में सकारात्मकता का परिवेश करें। वही कुछ विषय वस्तु को लेकर आपका मन थोड़ा चिंतित बना रहेगा।

आज आपके घर परिवार में किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे घर परिवार के सभी जन अत्यधिक व्यस्त नजर आएंगे, किंतु वातावरण खुशियों से भरा रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम परिलक्षित करने वाला है। कार्यक्षेत्र को लेकर आपके समक्ष तनावपूर्ण स्तिथियाँ आ सकती हैं, ऐसे में आपको धैर्य धरकर हिम्मत से काम लेने की आवश्यकता है। आप अपनी समझदारी से हर प्रकार की परेशानियों का हल निकाल पाने में सक्षम हैं, बशर्ते कि आप आत्मविश्वास कायम रखें। तभी आप बेहतरीन प्रदर्शन कर स्थितियों को संभाल पाएंगे।

आज आपके जीवन के कुछ क्षेत्र में नवीनता आएगी। आज आपके कुछ पुराने वाद-विवाद का भी निवारण निकल सकता है। आज आपके मन के सभी प्रकार के निराशाजनक विचारों का शाम ढलते-ढलते समापन होने के आसार भी है।

आज के निवेश करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है, ये आपके लिए भविष्य में उन्नति प्रदायक साबित हो सकता है, साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ बनाएगा। आज आपको भाग्य का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के भाग्य के बलबूते पर जाने के आसार नजर आ रहे हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...