विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

1 अगस्त 2022 राशिफल, कुछ राशियों के लिए सोमवार का दिन लाएगा खुशियां अपार

Horoscope Today Dainik Rashifal 1 August 2022 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशिफल

आपके लिए आज का दिन शुभ एवं सकारात्मकता से भरपूर रहेगा। ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। आज अपने कार्य को करने का अलग ही जोश एवं उत्साह व्याप्त रहेगा।

व्यवसाय से संबंधित लोगों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है एवं जो लोग अपने व्यवसाय में नए योजनाओं को शामिल करना चाह रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कारोबार में कर्मचारियों एवं सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को उनके अधिकार में वृद्धि मिलेगी एवं समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी काबिलियत एवं प्रतिभाओं को सराहा जाएगा जिससे आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। हालाँकि  तथा अहंकार भी आ सकता है, बेहतर है अपने आपको सकारात्मक एवं सौम्य बनाए रखें।

विद्यार्थियों को पठन-पाठन में मन लगेगा एवं अपने पिता से मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। वाहन से संबंधित कोई अशुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है, अतः वाहन के रखरखाव में सावधानी बरतें।

परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाना हो सकता है जिस कारण आपको मानसिक शांति एवं भविष्य के प्रति चिंता से मुक्ति प्राप्त होगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करने से आपको प्रसन्नता मिलेगी।

आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे तथा उनका विश्वास जीतने की कोशिश भी करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालाँकि मधुमेह एवं हाई ब्लड प्रेशर से संबंधित लोगों को अपने खानपान एवं आहार-विहार में नियंत्रण करने की आवश्यकता है।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए बेहतर परिणाम से पूर्ण रहेगा। भाग्य आपके अनुकूल रहेगा। आज के दिन आपको अपने कार्यों को अत्यधिक सजगता एवं सावधानीपूर्वक करने की आवश्यकता है।

व्यवसायिक कार्यो में नए प्रोजेक्ट के मिलने से आप पर कार्य का दबाव अत्यधिक होने की संभावना है जिस कारण आप अपने स्वास्थ्य एवं परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। अपने सहकर्मियों एवं कर्मचारियों के बीच सामंजस्यता बनाए रखना अत्यधिक आवश्यक है।

मेडिकल से संबंधित लोगों के लिए समय अनुकूल है, लाभ प्राप्ति होने की संभावना है। पार्टनरशिप संबंधित व्यवसाय में आपके हित में फैसले रहेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा।

विद्यार्थी के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए शुभ समाचार आ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा।

आज धार्मिक संगीत में आपकी रूचि बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों को करने में भी आपका खूब मन लगेगा। आप अपनी प्रतिभाओं एवं नए काबिलियत को तराशने की कोशिश करेंगे। व्यवसाय से संबंधित कार्य के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

भाई-बहनों की बीच काफी समय से चल रही अनबन आज समाप्त होगी। घर के बड़े- बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करेंगे जिससे आपको सुख की अनुभूति प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में जाना हो सकता है। बच्चों की प्रति अनुशासन रखना जरूरी है। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने की आवश्यकता है। तनाव मुक्त रहने के लिए अपनी दिनचर्या में योग एवं ध्यान को शामिल करें।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। व्यवसाय से संबंधित कार्य सामान्य गति से गतिशील रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नए सौदे होने की संभावना है, परंतु उनके प्रति गहन विचार-विमर्श करने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पूर्व अपने से बड़ों की राय-मशवरा अवश्य ले।

नौकरी पेशे से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन व्यस्ततापूर्ण हो सकता हैं, एवं आपके दायित्वों में भी वृद्धि होने की संभावना है। कार्यालय में अपने कार्य के प्रति ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है वरना आप अपने लक्ष्य से डगमगा सकते हैं।

आज दूसरों की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने मन को शांत करके, समझदारी से काम ले। मन शांत रखने के लिए आध्यात्मिक कार्यों का सहारा ले सकते हैं। व्यवसाय से संबंधित यात्रा के योग बन रहे हैं।

विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, हालाँकि अपनी पढ़ाई में अत्यधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त हो सकता है। संतान पक्ष से कोई समाचार प्राप्त होने की संभावना है जिससे समाज में परिवार के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

आज जीवनसाथी के सानिध्य एवं सहयोग से परिवार की समस्त जिम्मेदारियों का निर्वहन आप सफलतापूर्वक कर पाएंगे। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। परिवारजनों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परन्तु जोड़ों एवं मांसपेशियों के दर्द की शिकायत बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मकता से परिपूर्ण रहेगा। आपको अपने कार्यों को करने में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय से संबंधित लोगों को अपने कार्य में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपने सहकर्मियों पर विश्वास एवं सामंजस्यता बनाए रखें।

नौकरी से संबंधित लोगों को नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है, जिसमें वे सफल भी होंगे। कार्यालय में अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी एवं निष्ठा बनाए रखें तभी आपको सफलता का शिखर प्राप्त होगा।

कारोबार में नए प्रोजेक्ट प्राप्त होने की संभावना है जिसके बारे में आपको थोड़ी जांच पड़ताल करनी चाहिए। शैक्षणिक संबंधित कार्यों में सफलता प्राप्त होंगी।

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। शिक्षा प्राप्त करने के संबंध में अगर आप विदेश प्रवास का सोच रहे हैं, तो आपकी योजना सफल रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है जिसके कारण घर में उत्साह का माहौल बना रहेगा।

आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ बाहर कहीं खरीदारी पर जाना हो सकता है जहां आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा।

वाहन से संबंधित खरीदारी होने की संभावना है। अपने आसपास के लोगों के द्वारा किए गए जाने वाले कार्यों को नजरअंदाज करते हुए नैतिकता से पूर्ण कार्यों को करें। अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। घर में किसी मांगलिक एवं धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन होने की संभावना है जिसमें निकटतम सगे-संबंधी एवं मित्र का आगमन रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।