विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

1 अगस्त 2022 राशिफल, कुछ राशियों के लिए सोमवार का दिन लाएगा खुशियां अपार

Horoscope Today Dainik Rashifal 1 August 2022 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए दिन मंगलकारी रहेगा। आज के दिन आपका समय नई खोजो एवं स्वयं को पहचानने में व्यतीत होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी।

पार्टनरशिप से संबंधित व्यापारियों को कार्यक्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना है अतः किसी भी प्रकार के निर्णय में अपनी भागीदारी अवश्य रखें। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को सफलता प्राप्त होगी एवं उन्हें नए अवसर  की प्राप्ति होगी। आज आपका स्वार्थी स्वभाव आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, अतः अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होने की संभावना है। मीडिया एवं जनसंचार से जुड़े लोगों को अपने कार्य के प्रति और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। जो लोग काफी समय से काम की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है।

विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी जाकर आपका सर्वांगीण विकास संभव है।

आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की यात्रा का योग बन रहा है। आपसी पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

आज किसी निकटतम संबंधित से किसी शुभ समाचार की सूचना प्राप्त होगी जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम के कारण घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करके आप अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। संतान के भविष्य से संबंधित चिंता आपको सता सकती है।

मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। व्यापार में अगर नई योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं तो उस पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

लोहे से संबंधित कारोबार में मुनाफा प्राप्ति होने की संभावना है। नौकरी पेशे से जुड़े लोगों पर अत्यधिक काम का दबाव होने के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। स्थानांतरण संबंधित सूचना भी प्राप्त होने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज के दिन कार्यालय में किसी बड़ी हस्ती से मुलाकात होने की संभावना है। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने कार्य के प्रति ईमानदारी रखने की आवश्यकता है।

आज क्रियात्मक एवं कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने भविष्य के प्रति चिंता सताएगी, परंतु किसी बड़े के मार्गदर्शन से आप स्वयं को लक्ष्य के प्रति सजग करने में सफल रहेंगे।

आज ना चाहते हुए भी किसी कार्य में धन खर्च हो सकता है। विदेश में रह रहे लोगों को मनचाहे कार्यों को करने में सफलता प्राप्त होंगी। आज का अधिकतम समय धार्मिक कार्य में व्यतीत होगा। आज आप स्वयं को अत्यधिक ऊर्जावान एवं उत्साह से भरपूर पाएंगे। घर में किसी सगे संबंधी के आने से उत्साह का माहौल रहेगा। घर में किसी सदस्य के विवाह से संबंधित सूचना प्राप्त हो सकती है। इस बारे में आप निर्णय ले सकते हैं।

आज घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के सहयोग भी से काफी सारी समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें, साथ ही वाहन चलाते समय सावधानी पूर्वक चलाएं।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। व्यवसाय में कर्मचारियों के बीच छोटी- मोटी अनबन हो सकती है। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में शब्दों का प्रयोग सोच समझकर एवं विवेकपूर्ण तरीके से करना उचित रहेगा क्योंकि आपके शब्दों का ही पलटवार आप पर किया जा सकता है।

आज स्वयं को आलस्य से दूर रखने की आवश्यकता है वरना लापरवाही के कारण आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

विद्यार्थियों को अपने भविष्य से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। युवा वर्ग अपने योजनाओं को अपने माता-पिता के साथ साँझा करें तथा अपनी समस्याओं को खोल कर उन्हें बताएं, तभी समाधान प्राप्त होने की संभावना है।

आज संतान से संबंधित शुभ समाचार की सूचना प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम के होने से घर में सकारात्मक वातावरण एवं चहल पहल की स्थिति रहेगी।

आज परिवार के सदस्यों के साथ बाहर कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परन्तु तनाव की समस्या हो सकती है।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज ग्रह गोचर की दशा अनुकूल रहेगी। व्यवसाय से संबंधित नए अनुबंध प्राप्त होंगे जिनमें कामयाबी प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सहकर्मी एवं कर्मचारियों के साथ सामंजस्य एवं बातचीत करें।

आज किसी पर भी जल्द विश्वास ना करें। कागजात एवं दस्तावेजों से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। वित्तीय संबंधित डाक्यूमेंट्स की जांच पड़ताल सतर्कता पूर्वक करें।

नौकरी पेशे से जुड़े लोगों को पदोन्नति की सूचना प्राप्त होने की संभावना है एवं जो लोग किसी अन्य क्षेत्र में कार्य करने का सोच रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

आज घर में किसी शुभ कार्यक्रम के आयोजन होने की संभावना है। परिवारजनों के साथ यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करें एवं उनकी भावनाओं का सम्मान करें।

आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें तथा उनके कामों में उनका हाथ बटाएं। आज के शाम का समय आपका बच्चों के साथ खेलने-कूदने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन सर्वाइकल की समस्या उत्पन्न हो सकती है। आज आंखों की समस्या होने की भी संभावना है, अतः मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग कम से कम करें।