विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 9 नवंबर 2020: सोमवार के दिन इन लोगों से रहेंगे भोले भंडारी प्रसन्न

Horoscope Today 9 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है, हालांकि दोपहर के बाद आप के हालात में परिवर्तन आएगा। दोपहर से पूर्व आप के समक्ष अनेक अनेक प्रकार की चुनौतीपूर्ण स्थिति आएगी जिनको लेकर आप काफी दुखी और हताश रहेंगे। एक साथ कई तरह की समस्याओं के आ जाने से आपका मन बेचैन हो जाएगा, किंतु एक-एक करके आप सभी समस्याओं का हल भी निकालेंगे और दोपहर के बाद के हालात आपके बेहतर हो जाएंगे जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। आज आप स्वयं को काफी ऊर्जावान व शक्तिशाली महसूस करेंगे, आप अपने आप को बौद्धिक तौर पर भी सशक्त महसूस करेंगे। आप अपने शारीरिक व बौद्धिक वर्ग के दम पर ही हर चुनौतियों से लड़ेंगे और सफलता भी हासिल करेंगे। आज आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। घर परिवार का वातावरण बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के संबंध में मधुरता बरकरार रहेगी। आज आपको पिता की ओर से सहयोग प्राप्त हो सकता है जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज के दिन आपको कम मेहनत के बाद भी बढ़िया परिणाम प्राप्त हो जाएगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं रहेगा, इसलिए आपको अपने सेहत को लेकर जागरूक होने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आपके पैरों व घुटनों जोड़ों से जुड़े दर्द भी आपको तकलीफ प्रदान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बेहतरीन तरीके से निभाएंगे और जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे जिससे पारिवारिक लोग आपके प्रति सम्मानजनक व महत्व से भरी निगाह रखेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज कुछ खुशियों भरे लम्हे व्यतीत करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन सुखद रहेगा। आज आप अपने विरोधियों से थोड़े परेशान रहेंगे, विरोधियों के द्वारा की गई गतिविधियां आपको हानि तो नहीं पंहुचा पाएंगी किंतु मानसिक रूप से तनावग्रस्त अवश्य ही कर सकती हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन खुशियों से सम्पूर्ण रहने वाला है। आज आप अपने घर की साज-सज्जा आदि हेतु काफी क्रियाशील रहेगें। आप अपने घर को सुंदर बनाने हेतु कुछ रचनात्मक व क्रियात्मक कार्य कर सकते हैं। आप आने वाले त्योहारों को लेकर भी काफी उत्साहित रहेंगे और नई-नई क्रियाविधि अपनाएंगे, खूब सारी तैयारियां करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आप की छवि और बेहतर होगी। आपके सहकर्मी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। वहीं विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को थोड़ी बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, किंतु अंततः स्थितियां बेहतर हो जाएँगी। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों में आपका आज का दिन का अच्छा रहने वाला है। धार्मिक क्रियाकलापों पर आप अपना धन काफी व्यय करेंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आज आपको काफी सतर्क रहकर सावधानी से कार्य लेने की आवश्यकता है, आपके विरोधी आपके लिए अनेकों षड्यंत्र रच रहे हैं जिसका आप शिकार हो सकते हैं। अतः सतर्क और सावधान रहें, तभी आप अपने आपको बचा पाएंगे और अपने कार्यों को सफलता तक ले जा पाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन सामान्यतया बेहतर होने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपको बहुत दिमाग लगाकर अपने कार्यों को पूर्ण करना पड़ेगा जिससे आप सभी को मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करेंगे। आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा, भाग्य के सहयोग के बलबूते पर आप स्वयं के आर्थिक हालात को भी बेहतर कर पाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति मिलेगी, आपके संबंध बेहतर होंगे। आज आपका कार्य क्षेत्र में मन लगेगा। आज आपको आपके जीवनसाथी का कारोबार में भी सहयोग प्राप्त होगा।