विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 8 दिसंबर 2020: इन राशियों के लिए रहेगा दिन सफलता प्रदायक

Horoscope Today 8 December 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपको सभी कार्यों में बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। हालांकि आपके खर्च में भी बढ़ोतरी होने के योग बन सकते है। इससे आपका मन थोड़ा दुखी हो सकता है, आप थोड़े खिन्न भी हो सकते हैं और आर्थिक हालात को लेकर भी चिंता करने लगेंगे। दुखी होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आपकी आमदनी के हालात बेहतर है जिससे आपके आर्थिक पक्ष शाम ढलते-ढलते सामान्य से बेहतर ही नजर आएंगे। घर परिवार की ओर से आप मदद की मांग कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। किंतु आज आपके जीवनसाथी का बर्ताव कई तथ्यों को लेकर कुछ विचित्र बना रहेगा जो आपके मन को संशय में डाल देगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। कारोबारियों का आज का दिन शुभकारी साबित होने वाला है, आज आपके कार्य भी गति पकड़ेंगे। यदि आप किसी नए कार्य के आरंभ हेतु विचार कर रहे हैं, तो भी आपका आज का दिन अनुकूल व लाभकारी साबित होने वाला है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक साबित होने वाला है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जीवन साथी द्वारा दिए गए सुझाव व विचार आपके लिए कामयाबी साबित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपको कहीं यात्रा पर जाने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है, यह यात्रा आपके भविष्य हेतु काफी लाभकारी साबित होगी जो आपकी उन्नति के कई मार्ग प्रशस्त कर सकती हैं। आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद है जिस वजह से आपके सभी कार्य चुटकियों में सुलझते हुए आगे बढ़ते चले जाएंगे। आपको उच्च अधिकारियों व विशिष्ट जनों की ओर से सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप खूब लाभ हासिल कर सकते हैं। आज अपने खान-पान पर अधिक ध्यान दें, आपके स्वाश्य की स्तिथि प्रभावित हो सकती है। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आज कई प्रकार की समस्याओं व चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में आपके कई प्रकार की उल्टी सीधी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं जिस वजह से आप काफी दुविधा की स्थिति में रहेंगे। आपके ऊपर मानसिक तनाव व दबाव भी बना रहेगा। आज आपको किसी भी कार्य को लेकर जल्दबाजी करने से बचने का प्रयत्न करना चाहिए। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा, आपके जीवन साथी आपको खुश रखने का प्रयत्न करेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, आज आप अपने प्रियजन के दिल के करीब आने की कोशिश करेंगे और इस कोशिश में आप संभवतः सफल भी होंगे। आपको कोई बेहतरीन अवसर भी प्राप्त हो सकता है, आपके मध्य काफी अच्छी प्रेम पूर्ण वार्तालाप होगी। आप अपने प्रिय जन के लिए कोई सुंदर उपहार भी ला ला सकते हैं और उन्हें बेहतरीन महसूस कराने की कोशिश करेंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। हालांकि कारोबार को लेकर आपको अधिक गंभीर होने की आवश्यकता है, कार्यक्षेत्र में अपने निजी जीवन का दुखड़ा लेकर ना बैठ जाएं अन्यथा आपके कार्यक्षेत्र में आपकी छवि बिगड़ सकती हैं। इससे आपके कुछ बने बनाए कार्य भी बिगड़ जाएंगे। आज आपको कई प्रकार की समस्याओं और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। अपने आपको मेहनती बनाने की आदत डालें, तभी आप जीवन भर सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे। दूसरों पर निर्भर होने की आदतों का परित्याग करें। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य के हालात भी बेहतर बने रहेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आज आप अपने दिल की बात अपने प्रियजन से साझा कर सकते हैं।