विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 8 दिसंबर 2020: इन राशियों के लिए रहेगा दिन सफलता प्रदायक

Horoscope Today 8 December 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता प्रदान रहने वाला है। आज आपके पुराने कोई अटके हुए के लिए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। लंबे अरसे से जो कार्य के बनने के कोई आसार ही नहीं थे, उन कार्यों के पूर्ण हो जाने से आपका मन काफी पुलकित एवं हर्षित रहेगा। आज आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे है। घर परिवार का वातावरण बहुत बेहतर नहीं रहेगा, पारिवारिक माहौल में थोड़ी तनातनी और परेशानियां बनी रहेगी। आपको अपनी ओर से पारिवारिक वातावरण को बेहतर बनाने हेतु प्रयास करने की आवश्यकता है। कारोबार में आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित होने वाला है, आपके द्वारा किए गए प्रयासों का आपको लाभ प्राप्त होगा। मुनाफा भी कमाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा, साथ ही दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातक का दिन भी ठीक नहीं है। आपके जीवनसाथी की सेहत के हालात आज बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं जो आपके मन को काफी दुखी करेगा। इसलिए उनका अधिक से अधिक ख्याल रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके पुराने मानसिक तनाव समाप्त हो सकते हैं जिससे आपका मन थोड़ा खुश रहेगा। कारोबार के हालात भी बेहतर होंगे। विद्यार्थियों का शिक्षा के क्षेत्र में काफी बेहतरीन प्रदर्शन होगा। आपकी शिक्षा के स्तर के उच्च होने के आसार नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को अपने जीवन साथी की ओर से सुख व खुशहाली की प्राप्ति होगी। आज संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन पुलकित हो उठेगा और आपके घर परिवार का वातावरण खुशहाल हो जाएगा। कारोबार में आज आपको अत्यधिक ध्यान देकर कार्यों को पूर्ण करने की आवश्यकता है अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। विरोधियों से आज अधिक सावधान रहें। घर परिवार के मामले में हस्तक्षेप करना आवश्यक है किंतु अत्यधिक दिमाग ना लगाएं अन्यथा आप स्वयं के लिए परेशानी खड़ी कर लेंगे। आज आपको मेहनत करनी होगी, तभी आप लाभ की प्राप्ति कर पाएंगे जिससे आपका मन खुशी से झूम उठेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके कार्यों में थोड़ी देरी हो सकती है। आप अपने कार्यों को समय पर पूर्ण नहीं कर पाएंगे जिस वजह से आपको कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इससे आपका मन भी थोड़ा दुखी रहेगा। हालांकि जीवन में चुनौतियां आती रहती है, अतः इससे आपको व्यतीत होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि चुनौतियों से सामना करें ताकि आपको एक बेहतरीन सीख मिल सके। आज आप अपने कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें ताकि आप अपने कारोबार के हालात को बेहतर कर पाएं। आज आपको कहीं छोटी-मोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। आप इन यात्राओं से एक नई उम्मीद रखेंगे और आपको उम्मीद की एक नई किरण अवश्य ही दिखेगी। घर परिवार के जनों की ओर से आपको सहयोग एवं आशीर्वाद की प्राप्ति होगी। कुल मिलाकर आपका दिन काफी बढ़िया बीतेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आर्थिक मसलों को लेकर दिन बढ़िया बीतने वाला है। आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। आपके कई अटके हुए धन भी आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं। आपके द्वारा की गई मेहनत का आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा, आप लाभ कमाएंगे। आज आपके व्यवहार-विचार की बदौलत आप लोगों से अधिक हिल मिलकर रहेंगे और इसका आपको लाभ भी प्राप्त होगा। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, आप के मान-सम्मान में भी वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के हालात बेहतर बने रहेंगे। परिवार की ओर से आज आपको सहयोग प्राप्त हो सकती है। घर परिवार के जनों के साथ आपके संबंध बेहतर बने रहेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी दिन बढ़िया रहने वाला है, आज आपको अपने प्रिय जन को खुश करने का कोई बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकता है। कारोबार में आपके द्वारा की गई मेहनत आपके काम आएगी। आपका मन खुश रहेगा, प्रसन्नता पूर्वक सभी कार्य करेंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...