विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

7 जनवरी 2021 राशिफल, इन जातकों के लिए रहेगा दिन चुनौतीपूर्ण

Horoscope Today 7 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 7 जनवरी 2021, दिन बृहस्पतिवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 7 जनवरी 2021 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा बना रहेगा। आज आप अपने निजी जीवन को अपने कार्य क्षेत्र के बलबूते काफी अधिक महत्व देंगे और अपने निजी जीवन में अपना अधिक समय व्यतीत करना पसंद करेंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज के दिन को बेहतर बनाने हेतु अनेक प्रकार के हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके मध्य तनावपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। बेवजह ही वाद-विवाद हो सकते हैं जिस वजह से आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में खूब मन लगेगा। आप अपनी मेहनत के बलबूते पर बेहतरीन लाभ व सफलता की प्राप्ति करेंगे। आपकी आमदनी की स्थिति के भी बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपके खर्च में भी कमी आएगी जिस वजह से आपके आर्थिक हालात सुदृढ़ हो पाएंगे और आपका मन भी अपने आर्थिक हालात को लेकर काफी संतुष्ट व प्रसन्न नजर आएगा। सेहत के स्तर पर दिन अच्छा रहने वाला है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके कार्यक्षेत्र में अनेकानेक प्रकार की अड़चनें आएंगी जिससे आपका मन काफी चिंतित व परेशान हो उठेगा। आप स्वयं को काफी तनाव ग्रस्त महसूस करने लगेंगे। आज अचानक आपके खर्च में भी काफी बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि आपकी आमदनी के हालात कुछ ठीक नहीं रहेंगे जिस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति के बिगड़ जाने के आसार नजर आ रहे हैं। यह आपके मन को काफी तनाव ग्रस्त व दुखी करेगा। हालांकि आपको स्वयं पर भरोसा रखने की आवश्यकता है, यदि आत्मविश्वास बनाए रखेंगे तो अपने सभी बुरे हालात का सामना कर परिस्थितियों को बेहतर भी बना लेंगे। आज आप अपने व्यक्तित्व के विकास में अपना अधिक समय देंगे। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे और आपके तथ्यों को महत्व देंगे। विवाहित जीवन यापन कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा व सुखद रहने वाला है। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन बढ़िया ही रहेगा, आपकी मध्य प्रेम भाव बढ़ेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके समक्ष कारोबार व कार्य क्षेत्र आदि में कुछ चुनौतीपूर्ण स्थिति आ सकती है। कुछ अड़चनें आएंगी जिनसे आपका मन तत्कालीन समय हेतु काफी परेशान और चिंतित हो जाएगा। आप स्वयं को तनावग्रस्त महसूस करने लगेंगे। किन्तु संभावना है कि आप अपने परिश्रम व आत्मविश्वास के बलबूते पर अपने समक्ष आ रही चुनौतियों को समाप्त कर आगे बढ़ते चले जाएंगे। आज आपके खर्च में अचानक काफी बढ़ोतरी हो जाएगी। आपकी आमदनी की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी जो आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकती हैं। वहीं गृहस्थ माहौल काफी सुखद एवं आनंददायक बना रहेगा जो आपके मन को प्रसन्नता एवं संतुष्टि प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा एवं सुखद रहने वाला है, आपके मध्य प्रेम भाव बना रहेगा। आप समरसता से अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे और अपने संबंधों को बेहतर से बेहतर बनाने का प्रयत्न करेंगे। कारोबार को लेकर आज आपको अंततः बेहतरीन परिणाम ही प्राप्त होंगे। आप अपने कार्य क्षेत्र में अपनी स्थिति को अपने मेहनत के बलबूते पर मजबूत व बेहतर बनाएंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन काफी बेहतर रहने वाला है। आज आप अपनी पारिवारिक आवश्यकता व पारिवारिक कार्यों को पूर्ण करने में लगे रहेंगे। आप अपने घर परिवार के लंबे समय से अटके हुए पुराने कार्यों को पूर्ण करने में सफल होंगे। नौकरी पेशा जातक अपने कार्य अपने कार्य क्षेत्र पर अत्यधिक केंद्रित रखने का प्रयत्न करेंगे। आप अपने कारोबार और परिवार दोनों के हालात को बेहतर से बेहतर बनाकर रखेंगे। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपको आपके कार्य हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। आपको कोई प्रोत्साहन पुरस्कार व अन्य पुरस्कार आदि प्राप्त हो सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आप दोनों अपने रिश्ते को समझदारी से आगे बढ़गे और आप दोनों के मध्य में एक-दूसरे के प्रति प्रेम व समर्पण की भावना बनी रहेगी। सेहत की दृष्टि से दिन अच्छा रहने वाला है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन ठीक-ठाक सा व्यतीत होने वाला है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...