विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

7 फरवरी 2021 राशिफल, इन जातकों का दिन रहेगा शानदार

Horoscope Today 7 February 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 7 फरवरी 2021, दिन रविवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 7 फरवरी  2021 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभकारी एवं फायदेमंद साबित होने वाला है। आज आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। आपको शासन सत्ता व उच्च अधिकारियों की ओर से भी विशेष आवभगत व मान सम्मान प्राप्त होगा।

आज आप धन उधार लेने के संबंध में विचार कर सकते हैं जिसमें आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप यदि बैंक से लोन या फिर किसी से कर्ज लेने हेतु इच्छुक व प्रयासरत हैं, तो आपके समक्ष कई प्रकार की मुसीबतें आ सकती हैं। हालांकि अन्ततः आपको सहयोग प्राप्त हो ही जाएगा।

आज आपको आपके पुराने मित्रों की ओर से उपयुक्त समय पर सहयोग प्राप्त होगा जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा। आपकी नजरों में आपके वे सभी मित्र जो आपके सहयोग हेतु सामने आए हैं, वे आपके लिए काफी करीबी व चहेते हो जाएंगे।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा साथ प्राप्त होगा। आज आप शाम के पश्चात अपना पूरा समय घर परिवार के जनों के साथ व्यतीत करेंगे। आप पारिवारिक वातावरण को रोमांचक व मनोरंजक बनाने हेतु प्रयासरत रहेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम परिलक्षित करने वाला है। आज का दिन आपका काफी व्यस्ततापूर्ण हो सकता है। आप कारोबार के कार्य में काफी व्यस्त नजर आएंगे। आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा हो सकता है।  आज आपके ऊपर अनेकानेक प्रकार की भिन्न-भिन्न जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं।

आज किसी प्रकार की दुर्घटना आदि घटित होने के आसार नजर आ रहे हैं, अतः काफी सावधानी बरतें और सतर्कता के साथ सभी कार्य को अंजाम दे। वाहन आदि चलाने अथवा यात्रा को नजरअंदाज कर देना ही आज आपके लिए उचित रहेगा।

आज की शाम आप अपने पारिवारिक जनों अथवा सगे-संबंधियों के साथ किसी के घर सगाई, शादी या किसी प्रकार के अन्य समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपके कुछ महत्वपूर्ण अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं।

दिन आपका लाभकारी रहेगा। आर्थिक पहलुओं पर ध्यान दे, आज आपके खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य तौर पर बढ़िया रहने वाला है। कारोबार व कार्यक्षेत्र की आदि को लेकर आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपका संगीत आदि की ओर रुझान बढ़ेगा, आप गाने-बजाने में अपना समय लगा सकते हैं।

आज का दिन आपका काफी अच्छा रहने वाला है। हालांकि आपके खर्च में काफी बढ़ोतरी होगी। आपका धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति आकर्षण बना रहेगा। आप आध्यात्मिक कार्यक्रम आदि में सम्मिलित होने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आज आपको संतान की ओर से कोई सुखद व शुभकारी समाचार प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को हर्षित कर देगा।

आज आपके स्वास्थ्य की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी, सेहत के हालात बिगड़ जाने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके पुराने कष्ट अथवा रोग आदि पुनः उभर सकते हैं। अतः अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपका अपनी औलाद के प्रति विशेष प्रेम व स्नेह भाव देखने को मिलेगा। आप उन पर खूब भरोसा करेंगे, आपकी औलाद भी आपके भरोसे पर कायम उतरने की चेष्टा में प्रयासरत नजर आएगी, उनके के द्वारा कुछ ऐसे क्रियाकलाप आज किए जा सकते हैं जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा।

आज आपको आपके सगे-संबंधियों व रिश्तेदार आदि की ओर से विशेष प्रेम व स्नेह की प्राप्ति हो सकती है, संभवत खास तौर पर आज आपको आपकी माता जी के पक्ष के सगे-संबंधियों की ओर से विशेष स्नेह देखने को मिले। आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने हेतु आपका काफी धन खर्च हो सकता है।

आज आपके शत्रु काफी अधिक सक्रिय नजर आएंगे। वे आपके सुखद जीवन से दुखी नजर आएंगे, परन्तु चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरुरत है, उनके स्वास्थ्य की स्थिति में गिरावट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा आज के दिन किए गए सभी कार्यों के सफल एवं सार्थक होने के आसार है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...