विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 4 नवंबर 2020: चतुर्थी का शुभ अवसर होगा इन राशि वालों के लिए खास

Horoscope Today 4 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का दिन मान काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपनी प्रतिभागियों से स्वयं को आगे महसूस करेंगे। आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे और अपने कार्यों की ओर पूर्णरूपेण केंद्रित नजर आएंगे जिस वजह से आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। कारोबार में भी आपको लाभ भी प्राप्त होगा। आपका दिन अच्छा बीतेने वाला है। वहीं साझेदारी से जुड़े कारोबारियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है, आप व आपके साझेदार के मध्य किसी तथ्य को लेकर बहसबाजी हो सकती है। प्रेमजीवन व्यतीत कर रहे लोगों का आज का दिन सामान्य रूप से बढ़िया ही रहने वाला है। कोशिश करे कि किसी भी बात पर अधिक वाद-विवाद ना करें। घर का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी दिन सुखद रहने वाला है। आज आपके अटके हुए कार्य बन जाएंगे। संभावना है कि आपके अटके हुए धन भी आपको आज वापस प्राप्त हो जाए।

कन्या राशि

आज पुराने कुछ मसलों को लेकर आपका मन शांत होगा। जिन बातों को लेकर आप तनावग्रस्त हो रहे थे, आज उनके समाधान निकल आने के आसार नजर आ रहे हैं। घर परिवार में अतिथियों व स्वजनों का आवागमन हो सकता है जिससे पारिवारिक माहौल उत्साह व खुशी से भरा पूरा रहेगा। चारों ओर चंचलता व्याप्त रहेगी। हालांकि किसी तथ्य को लेकर कलह-क्लेश आदि उत्पन्न हो सकता है, अतः सतर्क रहें और होशियार बने रहे। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर दिन ठीक नहीं है, इससे जुड़े मसलों के वाद-विवाद से स्वयं को दूर रखने का प्रयत्न करें। कारोबार में आज आपके द्वारा किए गए परिश्रम के बलबूते पर आपको लाभ की प्राप्ति होगी। हालांकि आपको और भी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन खुशहाल रहेगा, आज आपको आपकी मनोनुकूल भोजन ग्रहण करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन सामान्य तौर पर बढ़िया रहने वाला है। सेहत की स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, अपने खान-पान पर ध्यान दें।

तुला राशि

दोपहर तक आपके हालात कुछ ठीक नहीं रहेंगे, आप स्वयं को काफी तनाव व कष्ट के मध्य महसूस करेंगे। हालांकि दोपहर के बाद आपकी परिस्थिति में अचानक कुछ बेहतरीन परिवर्तन आएगा और आपका मन खुश हो उठेगा। आज आपको कहीं लंबी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आप धार्मिक क्रियाकलापों के कार्यों में भी सम्मिलित हो सकते हैं और इसमें अपनी रुचि भी जता सकते हैं। हालांकि किसी तथ्य को लेकर आपके मन में दुविधा की स्थिति बनी रहेगी, आपकी समस्याओं का एक अंश आपके मन में अवश्य ही बैठा रहेगा। दंपति जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन खूबसूरत रहने वाला है, आपको एक साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया लम्हा प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े मसलों में स्थानांतरण आदि के योग बन रहा है। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातको के मन में भावनाओं का अभ्युदय होगा। घर परिवार का माहौल बेहतर रहने वाला है। आज आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आज आप स्वयं को काफी थका हुआ महसूस करेंगे। दिन आपका व्यस्तता पूर्ण जाएगा। किन्तु आप चिंतित ना हो, दोपहर तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। दोपहर के बाद की परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और हालात आपके अनुकूल होगी। इस दौरान आपको अपनी सेहत को लेकर अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है, आपके स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ सकती है। आज ससुराल वालों के साथ वाद-विवाद बढ़ जाने के आसार नजर आ रहे हैं। यदि आज आप वाहन चला रहे हैं तो सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना घटित हो सकती हैं। घर परिवार का माहौल आपके अनुकूल बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन खुशनुमा बीतने वाला है। आज के दिन यात्रा हेतु ठीक नहीं है, अतः हो सके यात्रा को नजरअंदाज करें। कारोबार में आज आपको बढ़िया परिणाम की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है, बेवजह के वाद-विवाद उत्पन्न ना होने दें।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...