विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 4 नवंबर 2020: चतुर्थी का शुभ अवसर होगा इन राशि वालों के लिए खास

Horoscope Today 4 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 4 नवंबर 2020, दिन बुधवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 4 नवंबर 2020 का राशिफल। 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त हो सकता है। हालांकि दोपहर के बाद आपके परिस्थितियों में सुधार होगा और स्थिति बेहतर हो जाएँगी। आज आपको आपके कार्यक्षेत्र की ओर से बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपके मन में आपके अपनों के प्रति प्रेम व स्नेह की भावना बनी रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातक भी एक-दुसरे के प्रति खूब प्रेम दिखाएंगे जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे और आपके मध्य खुशहाली बरकरार रहेगी। आज आप एक दूसरे से प्यार भरी बातें करेंगे। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत करने वाले जातको का भी आज का दिन काफी अच्छा बना रहेगा। आपके रिश्ते में नोकझोंक तो रहेगी, पर बावजूद इसके आप एक-दूसरे के प्रति काफी समझदारी दिखाएंगे और एक-दूसरे का ख्याल रखेंगें। कारोबार में आज आपको आपकी मेहनत के बलबूते पर बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। धार्मिक क्रियाओं के प्रति आपकी संवेदनाएं बनी रहेंगी। आज आर्थिक लाभ होने के आसार भी नजर आ रहे हैं।

वृषभ राशि

आज आपके सभी कार्य मनोनुकूल संपन्न होते चले जाएंगे जिस वजह से आपका मन खुश रहेगा। वहीं आपके स्वास्थ्य की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी, आप अपने सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आपके ऊपर मौसमी प्रभाव भी अपना असर दिखा सकता है, अतः अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें। आज वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ट्रैफिक के सभी नियमों का पालन करें, आज किसी प्रकार की दुर्घटना आदि के घटित होने के आसार नजर आ रहे हैं, आपको चोट भी लग सकता है। वहीं भाग्य के सितारे बुलंद है, भाग्य के बलबूते पर आपके कार्य बनते चले जाएंगे जो आपको आंतरिक तौर पर प्रफुल्लित कर देगा। कोशिश करें कि स्वयं को कारोबार से अधिक घर-परिवार से जोड़ कर रखें, यही आपके लिए हितकर रहेगा। दंपति जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य आपसी प्रेम देखने को मिलेगा, आपके रिश्ते में प्रगाढ़ता बनेगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातक आज कहीं घूमने-फिरने की योजनाएं निर्धारित कर सकते हैं।

मिथुन राशि

आपका आज का दिन काफी व्यस्तता पूर्ण रहेगा, आपका दिन भागदौड़ से भरा होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। आज आपके खर्च में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं, हालांकि पहले की अपेक्षा आर्थिक मसलों के सुधरने के आसार हैं। आमदनी की स्थिति बेहतर ही रहेगी। आपका मन आर्थिक पक्ष की ओर से संतुष्ट रहेगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके मध्य किसी तथ्य को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। हालाँकि बावजूद इसके आपके मध्य समझदारी अवश्य ही बनी रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कारोबार में आपको स्थिति को बेहतर करने हेतु अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपको मित्रों के साथ मुलाकात करने और उनके साथ गप्पे लड़ाने का खूब मन करेगा।

कर्क राशि

आपका आज का दिन काफी व्यस्तता पूर्ण रहेगा। हालांकि आमदनी में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपकी आमदनी के नए-नए स्रोत व साधन भी खुल सकते हैं। कारोबार में आप खूब उन्नति करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता आपके कार्य को बनाने में लाभकारी सिद्ध होगी। आप स्वयं पर भरोसा बनाए रखें, सफलता की प्राप्ति अवश्य ही करेंगे। आपके शत्रु आपके विरोध में रणनीति बना रहे हैं, किंतु उन्हें भी आज अपने मुंह की खानी पड़ेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मसलों के लिए आज का दिन आपके लिए अनुकूल ही रहने वाला है, निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। आज आपको अपने खर्च पर नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। वहीं दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन खुशियों से संपन्न रहेगा। घर परिवार का माहौल संतुष्टि प्रदायक रहेगा, आप भी खुश रहेंगे। आज जीवनसाथी की ओर से कोई सुंदर उपहार प्राप्त हो सकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...