विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Today's Horoscope 4 January 2021: मिथुन राशि वालों का दिन रहेगा जोशीला तो कन्या राशि वालों के लिए रहेगा लाभकारी, जानें 4 जनवरी 2021 का राशिफल

Horoscope Today 4 January 2021 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के ग्रह-गोचरों की दशाओं के अनुकूल होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपके अंदर जोश, उत्साह और आत्मविश्वास व पराक्रम की भावना बनी रहेगी। आप हर कार्य को अपने मेहनत लगन के बलबूते पर करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। कारोबारियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, समय आपके अनुकूल रहेगा। आपको सफलता की प्राप्ति होगी। आप मन मुताबिक लाभ की प्राप्ति करेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का गृहस्थ जीवन खुशहाल व संतुष्टि से पूर्ण रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी हेतु कुछ विशेष कर सकते हैं अथवा उनके कार्यों में उनका सहयोग प्रदान करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन खुशियों से संपन्न रहने वाला है। आप के मध्य प्रेम व खुशहाली बरकरार रहेगी और नजदीकया बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र को लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा, आपके द्वारा किए गए प्रयासों में आपको सफलता की प्राप्ति होगी। प्रयास करें कि आप अपने संबंध लोगों से ना बिगाड़े।

कन्या राशि

आज के दिन निवेश करना आपके लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। हालांकि निवेश करने से पूर्व तथ्यों की पूर्णरूपेण जांच परख कर लेना आपकी जिम्मेदारी बनती है, फिर भी आज आपके ज्योतिषीय दृष्टिकोण लिए आज का दिन लाभकारी साबित होने वाला है। आज आपके खर्च में काफी बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं, जबकि आमदनी की स्थिति बहुत बेहतर नहीं रहेगी, इसलिए आपको थोड़ा सावधानी बरतकर, हाथ रोककर अपने खर्च करने की आवश्यकता है। कोशिश करें किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर अपना धन ना फसाए अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। कारोबारियों को आज आपको अधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति कर पाएंगे। आपकी मेहनत के बलबूते पर यहां पर कारोबार के हालात के बेहतर आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपके मध्य की समस्याओं का समाधान होगा। संतान की ओर से आपको कोई सुखद व शुभ समाचार प्राप्त होगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से सम्पूर्ण रहने वाला है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपकी आमदनी में खूब बढ़ोतरी होगी। आप अपनी पुरानी इच्छाओं की पूर्ति कर पाने में भी सफल होंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्य भी बन हो सकते हैं जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। सेहत के दृष्टिकोण से भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है। हालांकि आपको अपने खान-पान पर थोड़ा नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से संबंधित तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके मध्य तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आज आपके जीवनसाथी बेवजह आपसे क्रोधित हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी ओर से संयम बरतकर सावधानी से कार्य लेने की आवश्यकता है, तभी संबंध में प्रेम कायम रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने प्रियजन हेतु कुछ रचनात्मक व बेहतर करेंगे जिससे आपके प्रिय जन काफी खुश हो जाएंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिनमान काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके मन में कई प्रकार के विचार आ रहे होंगे। आपके मन में कुछ ऐसी बातें भी चल रही होंगी जो आपको काफी खुशियां प्रदान कर रही होंगी। आप मन ही मन प्रफुल्लित रहेंगे। कारोबार पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपनी ओर से खूब मेहनत करेंगे जिसका आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा। नौकरी पेशा जातक आज अपने कार्यक्षेत्र में काफी मजबूती के साथ स्वयं को प्रस्तुत करेंगे। आपके उच्च अधिकारी भी आप से प्रफुल्लित रहेंगे। आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति के भी बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके आर्थिक हालात बेहतर होंगे, साथ ही खर्च में कमी आएगी। आज आपको विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, हालांकि आपके विरोधी आपका नुकसान नहीं करेंगे। आज स्वयं को आलस्य से से दूर रखने का प्रयत्न करें अन्यथा आलस्य की वजह से आपका नुकसान हो सकता है। निजी जीवन में खुशहाली व प्रेम बना रहेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...