विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

31 जनवरी 2021 राशिफल, इन राशियों के पारिवारिक हालात रहेंगे नाजुक

Horoscope Today 31 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदाई रहने वाला है। कारोबार को लेकर आपका आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपके कारोबार उन्नति की ओर अग्रसर नजर आएंगे। आप अपने कारोबार के फलीभूत होने की वजह से काफी प्रसन्न और संतुष्ट नजर आएंगे।

आज आपको किस्मत का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। किस्मत भरोसे भी आपके कई महत्वपूर्ण कार्य बन जाएंगे। आपको योजनाबद्ध तरीके से आपके सभी कार्य पूर्ण होते हुए नजर आ रहे हैं जिस वजह से आप स्वयं को आत्मिक तौर पर प्रसन्न व प्रफुल्लित महसूस करेंगे।

हालांकि आज आपके खर्च में काफी बढ़ोतरी हो सकती है जो आपके लिए क्षणिक काल हेतु समस्या व तनाव उत्पन्न कर सकती है। घर परिवार का वातावरण भी आपके प्रति बहुत बेहतर व सहयोग पूर्ण साबित होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आज आपको बेहतरीन व सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। घर परिवार के जनों में से किसी की ओर से भी आपको कोई शुभकारी समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा।

आज आपके सभी कार्य पूर्ण होते चले जाएंगे। आप जिस भी कार्य के संबंध में योजनाएं बनाएंगे अथवा मन में विचार करेंगे, उन सभी कार्यों के पूर्ण होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।

आज संतान को लेकर आपका मन चिंतित हो सकता है, आप उसके करियर, कार्यक्षेत्र आदि को लेकर वैचारिक स्थिति में नजर आएंगे। ऐसी स्थिति में आपको समझदारी बरतने की आवश्यकता है। सोच समझकर अपने कदम आगे बढ़ाए।

घर परिवार में या स्वजनों या आसपास के रिश्तेदारों के घर में सामूहिक तौर पर मिलने-जुलने, समारोह, आयोजन आदि हो सकता है जो आपके मन को और भी अधिक प्रसन्नता से भर देगा। आप स्वयं को उत्साहित महसूस करेंगे। आज आपको अपने मनपसंद भोजन करने का अवसर प्राप्त होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का आज का दिन मिले-जुले परिणामों से पूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी, लोग आपके कार्य की सराहना करेंगे। आपके परिश्रम व आपकी बौद्धिकता की सभी मात देंगे।

आज आपकी सेहत की स्थिति में थोड़ी गिरावट आ सकती है, आंख से जुड़ी तकलीफ भी हो सकती है। आंखों में जलन व दर्द जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है, अतः अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें। छोटी-मोटी समस्याओं को भी नजरअंदाज करना आपके लिए आगे चलकर महंगा पड़ सकता है।

कुछ कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा। कारोबार की स्थिति स्थिर व अव्यवस्थित हो सकती हैं। हालांकि आप अपनी मेहनत व बौद्धिकता के बलबूते पर हर प्रकार की परिस्थितियों से निपटने में सफल एवं सक्षम रहेंगे। विवाहित जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आपके जीवन में खुशहाली व प्रेम बरकरार रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक आज स्वयं को परेशानियों व उलझन के मध्य घिरा हुआ महसूस करेंगे। आपको शारीरिक तौर पर अस्वस्थता कष्ट तथा दर्द आदि की अनुभूति होगी। संतान की ओर से भी आपका मन थोड़ा चिंतित रहेगा। आप अपनी संतान के कार्य, कार्य क्षेत्र व स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित रहेंगे। संतान की स्थिति में कुछ खास सुधार देखने को नहीं मिलेगा।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन आनंद से भरपूर रहने वाला है। आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आज आपको आपके कुछ आस-पड़ोस वाले अथवा आपके सगे संबंधियों में से किसी की वजह से चुनौतियों व परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

आज आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर पाने में सफल होंगे। आज आपको स्वास्थ्य पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक जनों के स्वास्थ्य का ख्याल भी रखें।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...