विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 30 अक्टूबर 2020: इन राशि वालों पर रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Horoscope Today 30 October 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

तुला राशि

आर्थिक मसलों को लेकर आज आपको अपने कदम फूंक-फूंक कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ सकती है जिसमें आपका काफी धन व्यय हो सकता है, साथ ही काफी समय भी व्यतीत होगा। अतः जीवनसाथी का अधिक से अधिक ख़याल रखें ताकि उनके स्वास्थ्य से संबंधित समस्या अधिक भयावह न हो जाए और समय रहते ही उचित चिकित्सा भी प्राप्त करवाएं। आज आपके मन में कई ऐसे विचार आएंगे जो बौद्धिक तौर पर आपको सशक्त प्रस्तुत करवा सकते हैं। कारोबार को लेकर आप कुछ नये-नये तौर-तरीके निकालेंगे और योजनाएं निर्धारित करेंगे। नौकरी पेशा जातक आज काफी मेहनती बने रहेंगे। आज आप अपने भविष्य से जुड़े तथ्यों को लेकर योजनाबद्ध होंगे और प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का भी दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। हालांकि आज आप किसी तथ्य को लेकर वार्तालाप करेंगे जिस के मध्य अधिक नोकझोंक हो सकती है। किंतु अंततः परिस्थितियां सामान्य तौर पर ठीक-ठाक बनी रहेगी। आज कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों की ओर भी पैनी नजर बनाए रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि

आप अपनी संतान को लेकर काफी विचारशील रहेंगे, संतान के कार्य व भविष्य में आने वाले जीवन के संबंध में अनेक-अनेक प्रकार के मानसिक ख्वाबी पुलाव पकाएंगे। आज आपको बौद्धिकता व समझदारी से कार्य लेने की आवश्यकता है। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत हेतु मन बना सकते हैं। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। हालाँकि आपके मन में कुछ न कुछ आज उथल-पुथल मची रहेगी, कोई विचार आपके मन में घूम रहा होगा जिसे आप दूसरों के समक्ष प्रस्तुत करने से हिचकिचाएंगे और अपने मन में ही राय बनाते रहेंगे। किंतु आपके मन की यह व्यथा आपके चेहरे पर स्पष्ट दिखेगी जो लोगों को संदेहात्मक स्थिति में डाल सकती हैं। आज घर परिवार का माहौल खुशियों से संपन्न रहने वाला है। कार्य क्षेत्र को लेकर दिन काफी व्यस्तता पूर्ण हो सकता है, आपको इधर-उधर भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

ये भी देखें: करवा चौथ तिथि एवं पूजन विधि

धनु राशि

आज आपके द्वारा किए गए सभी प्रयासों के सफल होने के आसार नजर आ रहे हैं जिस वजह से आपका मन खुश रहेगा। आप सफलता की प्राप्ति करेंगें और आपका दिन भी काफी अच्छा बीतेगा। आज आपके आर्थिक रूप से भी उन्नति करने के आसार हैं। नौकरी पेशा जातक आज अपनी नौकरी में खूब मेहनती व प्रयत्नशील बने रहेंगे, अपने कार्यक्षेत्र की स्थिति को बेहतर करने हेतु प्रयासरत रहेंगे। वहीं कारोबारियों के लिए आज बौद्धिकता इस्तेमाल करने का दिन है। आज आप अपनी समझदारी के द्वारा खूब मुनाफा कमा सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के रिश्ते में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत करने वाले जातको का दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा, आज आप दोनों को अपनी ओर से प्रेम व समझदारी प्रदर्शित करने की आवश्यकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...