विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 30 अक्टूबर 2020: इन राशि वालों पर रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Horoscope Today 30 October 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

कर्क राशि

भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा किंतु आपके भाग्य आपके कर्म के आधार पर ही बनेंगे। आज आपको अपने भाग्य के साथ हेतु अपनी ओर से कर्म करने की भी आवश्यकता पड़ेगी, तभी आप बेहतरीन परिणाम प्राप्त कर पाएंगे। आज आपको आपकी मेहनत का बढ़िया परिणाम प्राप्त होगा। आपको सकारात्मक नतीजे देखने को मिलेंगे। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवनसाथी हर मोड़ पर आपका साथ निभाएंगे, आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन  यादगार लमहे बिताएंगे। आप उन यादगार लम्हों को फोटो आदि सँजो कर भी रखेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आज आपके प्रियजन थोड़ा विचित्र बर्ताव करेंगे जिस वजह से आप का मन दुखी नजर आएगा। आज आपको घर परिवार के जनों की ओर से सहयोग की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता के द्वारा दी गई सलाह आपके कार्य क्षेत्र में कोई सकारात्मक परिवर्तन ला सकते है। आज आपकी सेहत की स्थिति ठीक ठाक रहेगी।

सिंह राशि

आज के दिन आपको बड़ी जिम्मेदारियों को लेने से बचने की चेष्टा करनी चाहिए, आपके द्वारा ली गई जिम्मेदारियां किसी न किसी वजह से पूर्ण नहीं हो पाएगी जो आपके मन को बाद में अत्यधिक दुखी करेगा। अतः कोशिश करें कि ऐसी किसी जिम्मेदारी को अपने मत्थे ही ना लें जिसे आप पूर्ण ना कर पाए। दोपहर के बाद की परिस्थितियों में कुछ परिवर्तन आएगा, इसके पश्चात आप कार्यों को बेहतरीन तरीके से कर पाने में स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। अतः सुबह से धैर्य बनाकर रखें और परिस्थितियों के सकारात्मक होने का इंतजार करें अथवा परिस्थितियों को सकारात्मक करने हेतु स्वयं की ओर से प्रयास करें। घर परिवार का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा, स्थिति तनावपूर्ण बनी रहेगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, आप स्वयं को असहज व नाखुश महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन भी ठीक नहीं रहेगा, आप के मध्य के संबंध प्रभावित हो सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक खुश नजर आएंगे, आज प्रेम जीवन के जातकों की कोई बड़ी मुराद पूर्ण हो जाने के आसार है।

ये भी देखें: शुक्रवार के मंत्र व उपाय, करें माँ लक्ष्मी के साथ माँ वैष्णवी को प्रसन्न

कन्या राशि

आज आप बड़े से बड़े व महत्वपूर्ण से महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने हेतु प्रयासरत व तत्पर देखेंगे जिसे आप दोपहर तक संभवत पूर्ण कर लेंगे। किंतु दोपहर के बाद आपके समक्ष अनेक प्रकार की चुनौतीपूर्ण स्थिति भी उत्पन्न हो सकती हैं जिससे आप हिम्मत हारने की बजाय डटकर सामना करेंगे और अपने कार्यों को बेहतर बनाते हुए आगे बढ़ते चले जाएंगे। हालांकि ऐसे कार्यों को लेकर आज आपको नियोजित तरीके से अपने कदम उठाने की भी आवश्यकता है। आर्थिक मसलों को लेकर दिन बढ़िया रहेगा, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आज आपने कार्यों को भी आसानी से पूर्ण कर लेंगे। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातको का आज का दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा, आपके पुराने कलह-क्लेश आदि के समाप्त होने के आसार नजर आ रहे हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर जातक आज अपने रिश्ते को लेकर जीवन में आगे बढ़ेंगे। भाई बहनों के साथ आज संबंध बिगड़ सकता है। कारोबार को लेकर दिन अनुकूल रहेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...