विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 30 अक्टूबर 2020: इन राशि वालों पर रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Horoscope Today 30 October 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

मकर राशि

आज आपकी किसी यात्रा के योग है, हालांकि दोपहर के बाद आपकी यात्रा समाप्त भी हो जाएँगी और आप घर वापसी की ओर चलेंगे। आपका दिन काफी अच्छा बितने वाला है, आपका मन खुश रहेगा। घर परिवार के जनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातक आज अपने कार्यालय में काफी अच्छा प्रदर्शन प्रदर्शित करेंगे जिससे आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी, साथ ही आपके उच्च अधिकारी भी आपसे प्रसन्न नजर आएंगे, वे आज आपके पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि हेतु विचार कर सकते हैं। आज आपकी कमाई के साथ-साथ आपके खर्च में भी बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपके घर में आपके मित्रों के आवागमन के आसार हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने प्रियजन हेतु कुछ नया व बेहतरीन करेंगे। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रह जातक आज एक-दूसरे से स्वयं को संतुष्ट महसूस करेंगे।

कुंभ राशि

आज दोपहर तक आपका मन काफी परेशान रहेगा, आप स्वयं को काफी तनावग्रस्त महसूस करेंगे। किंतु दोपहर के बाद आपकी परिस्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आपके भाई बहनों की सहयोग की वजह से आपका मन शांत व सात्विक हो जाएगा। आप अपने आपको खुश रखने हेतु प्रयत्नशील नजर आएंगे। आज भाई-बहन के साथ संबंध बेहतर होंगे, आप सभी एक साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना भी निर्धारित कर सकते हैं। घर परिवार का माहौल आज काफी अच्छा रहने वाला है, किसी प्रकार के मंगलकारी कार्य के आयोजित होने के भी आसार नजर आ रहे है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने रिश्ते को करीब से महसूस कर पाएंगे, आप अपने जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत कर पाएंगे। दोपहर के पश्चात आज आपको कहीं यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

मीन राशि

आज आपके स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर बनी रहेगी। आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास सफल होंगे, आपकी मेहनत रंग लाएगी। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन भी बढ़िया रहेगा, आपके मध्य प्रेम भरा रहेगा, साथ ही जीवनसाथी आपके प्रति प्रेम के साथ-साथ सम्मानजनक दृष्टि भी रखेंगे, वे आज एक आदर्श स्थापित करने हेतु इच्छुक व प्रयासरत नजर आएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके मध्य किसी तथ्य को लेकर मसला विवादित हो जाएगा। हालांकि आज आपका दिन लाभप्रद रहने वाला है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को भी लाभ की प्राप्ति होगी। आज आप दूसरों की सहायता कर मान-सम्मान की भी प्राप्ति कर सकते हैं। लोग आपके प्रति प्रेम व स्नेह की भावना दर्शाएंगे। आज आपकी बौद्धिकता व समझदारी   लोगों का काम आसान करवाएगी।