विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 30 नवंबर 2020: इन राशियों के साथ रहेगा भाग्य का सहारा

Horoscope Today 30 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा बीतने वाला है, आज आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके उच्च अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे, वे आपके पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि हेतु विचार भी कर सकते हैं। आज आप अपने पुराने कर्ज को चुकाने में भी सफल सकते हैं जिससे आपका मन राहत की अनुभूति करेगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण साबित हो सकता है। आपके स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर बनी रहेगी। कारोबार को लेकर आपके बर्ताव में शालीनता देखने को मिलेगी। आप अपने व्यवहार विचार की बदौलत अपने कारोबार में अपने सहकर्मियों अन्य जनों को आंतरिक तौर पर जुड़े रहेंगे जिससे आपके कारोबार के हालात बेहतर बनेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आज आपको अपने प्रियजन की ओर से विशेष अनुभूति प्राप्त हो सकती है। आज अपने क्रोध पर काबू रखने का प्रयास करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम प्रदर्शित करने वाला साबित होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने प्रियजन के साथ घूमने-फिरने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपके खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। गृहस्थ माहौल काफी अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक वातावरण आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा और आपको आंतरिक तौर पर प्रसन्न करने का कार्य करेगा। आज आपको घर परिवार के पहलुओं पर भी अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आप बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति कर पाएंगे। आपके आर्थिक हालात ही बेहतर बने रहेंगे। आज के दिन धन उधार में देना आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है, हालाँकि आप पुराने कर्ज लोन आदि को चुकाने का प्रयत्न भी आज कर सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल सा बना रहने वाला है। घर परिवार के जनों की ओर से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जनों की मदद से आप किसी विशेष लाभ या मुकाम की प्राप्ति कर सकते हैं। हालांकि आप पारिवारिक खर्च को लेकर भी थोड़े से अधिक सजग और गंभीर भी रहेंगे। आप पारिवारिक आवश्यक तत्वों पर एक तरफ अपने धन को बेहिसाब बहा आएंगे, तो वहीं दूसरी तरफ व्यर्थ के तथ्य यानी खर्च पर आप नियंत्रण स्थापित करने का प्रयत्न करेंगे। आज आपका मन काफी खुश रहने वाला है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज कोशिश करें कि स्वयं को अहम भाव में ना आने दे, अपने स्वभाव पर नियंत्रण स्थापित करें। घमंड की भावना आप को ले डूब सकती है। कारोबार के लिए आज का दिन बढ़िया ही रहेगा, आप की कार्यवाही के हालात धीरे-धीरे बेहतर हो रहे हैं। प्रेम जीवन व्यतीत करने जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा पूरा रहेगा। दांपत्य जीवन में भी सुख-खुशहाली बरकरार रहेगी।

मीन राशि

आपका आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक साबित होने वाला है। हालांकि आज आप अपने कारोबार पर काफी ध्यान देंगे और अपने कारोबार के हालात को बेहतर बनाने हेतु प्रयासरत रहेंगे। हालांकि आपको इन सब के मध्य अपने हर पहलू पर ध्यान देने की जरूरत है, आज आप किसी एक तथ्य को लेकर बहुत अधिक ध्यान देकर भी कुछ खास लाभ हासिल नहीं कर पाएंगे। आज आपकी कमजोर नस का कोई फायदा उठा सकता है, अतः आपको अपनी कमजोरियों को दूसरों के समक्ष प्रकट करने से बचने का प्रयत्न करना चाहिए। आज के दिन आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा आपके लिए संभवतः लाभकारी साबित होगी। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा। आपके स्वास्थ्य के हालात बेहतर रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है जिससे आपका मन खुशी से खिल उठेगा। कुछ नये जनों से भी आपके मित्रता बढ़ जाने के आसार नजर आ रहे है।  आज आप खरीददारी हेतु इच्छुक नजर आएंगे।