विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 28 अक्टूबर 2020: इन 5 राशि वालों की संवरेगी किस्मत

Horoscope Today 28 October 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 28 अक्टूबर 2020, दिन बुधवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 28 अक्टूबर 2020 का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक मसलों को लेकर आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज अचानक आपके खर्च में काफी बढ़ोतरी हो सकती है जो आपके लिए परेशानी का सबब बनेगी। आज आपको घर से दूर अपने कार्यों को लेकर जाना पड़ सकता है जो आपके मन को थोड़ा परेशान कर सकता है।  आज अपने विरोधियों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा विरोधियों की वजह से आपके बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं। आज आपके ऊपर मानसिक तनाव हावी हो सकता है, कोशिश करें मन को शांत बनाए रखें। आज आप शारीरिक व मानसिक तौर पर खूब मेहनत करेंगे जिस वजह से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगें। दांपत्य जीवन व्यतीत करने वाले जातको को जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन तथ्यो पर वार्तालाप करने का बढ़िया लम्हा प्राप्त होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन खुशनुमा बीतेगा।

वृषभ राशि

आज आप अपने कार्य में काफी व्यस्त नजर आएंगे, आपके ऊपर कार्यों की जिम्मेदारियों की बढ़ोतरी होगी। आज के दिन निवेश करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रूचि बढ़ेगी, आज आप पूजा-पाठ आदि जैसे कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएंगें। कोर्ट कचहरी से जुड़े मसलों में निर्णय आपके अनुकूल रहेगा, सभी कार्य आपके मुताबिक संपन्न होंगे। घर परिवार का माहौल सुखद रहने वाला है किंतु कुछ तथ्यों को लेकर मामला विवादित भी हो सकता है जिसे आप अपनी बौद्धिकता के द्वारा सुलझा लेंगे। दांपत्य जीवन में यदि किसी भी तथ्य को लेकर संदेह है, तो खुलकर वार्तालाप करें और तथ्यों के संबंध में पूरी जानकारी लें अन्यथा मन ही मन बात रखने से मसला बढ़ सकता है और रिश्तो में गांठ पड़ सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का पूरा-पूरा ध्यान अपने कार्यों की ओर लगा रहेगा। आप अपने कार्यों की ओर काफी केंद्रित नजर आएंगे। नौकरी पेशा जातकों की पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपके कार्यों से आपके उच्च अधिकारी काफी संतुष्ट और खुश नजर आएंगे जिससे आपका मन भी प्रफुल्लित रहेगा। हालांकि थोड़े बहुत खर्च बने रहेंगे जिस पर मन केंद्रित रहेगा, किंतु खर्च के साथ-साथ आमदनी में भी बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप पारिवारिक तथ्यों पर दिल खोल कर खर्च करेंगे, पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति में कोई कटौती नहीं करेंगे। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सुखद व्यतीत होने वाला है, आज आपके जीवनसाथी धार्मिक क्रियाकलापों की ओर अग्रसर होंगे, पूजा-पाठ आदि कार्यों में अपनी श्रद्धा रखेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को भी बेहतरीन तरीके से निभाएंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...