विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 28 नवंबर 2020: इन राशियों पर रहेंगे शनिदेव दयावान

Horoscope Today 28 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक मसलों को लेकर आपका दिन काफी लाभकारी रहेगा। आपको आर्थिक तौर पर बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके पूर्व में किए गए निवेश से भी आपको बेहतरीन धन लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन काफी अच्छा रहेगा, आपको अपने प्रियजन के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपको संतान की ओर से भी सुख व खुशहाली की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपका मन पुलकित हो उठेगा। कारोबार को लेकर आपको थोड़ा अधिक सजग होने की आवश्यकता है। आज कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा जिस वजह से आप अपना बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। वहीं घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा जिस वजह से आप परिवार एवं पारिवारिक माहौल की ओर आकर्षित रहेंगे। आज आपके ऊपर कार्यों का दबाव बढ़ सकता है। आपको अपने कार्यों से जी चुराने की बजाय उसे सक्रिय होकर शीघ्र से शीघ्र पूर्ण करने का प्रयत्न करना चाहिए अन्यथा आपके लिए और समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए भी दिन बढ़िया रहेगा, आपका अध्ययन खूब मन लगेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्ततापूर्ण साबित होने वाला है। आपको पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा, पारिवारिक जनों की ओर से आपको पूरा-पूरा भी सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में आज आपको बेहतरीन लाभ एवं परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपके खर्च में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आपके बढ़ रहे खर्च का असर आपके आर्थिक हालात पर प्रदर्शित हो सकता है, अतः सोच समझ कर अपना धन व्यय करें। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपके एवं आपके जीवनसाथी के मध्य काफी अच्छी आपसी समझ बनी रहेगी। आपके मध्य का तालमेल पारिवारिक हालात को बेहतर बनाएगा। आज आप अपने जीवनसाथी एवं अन्य सभी पारिवारिक जनों के साथ घूमने फिरने की निर्धारित कर सकते हैं। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने प्रियजन के व्यवहार बर्ताव से काफी खुश नजर आएंगे। आप उनकी ओर अधिक आकर्षित होंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कारोबारी तौर पर आज बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्राओं पर जाना पड़ सकता है, इन यात्राओं को लेकर आपका मन काफी खुश नजर आएगा। आप कुछ नये कार्यों को लेकर भी क्रियाशील होंगे जिसमें आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आज आपके लाभ हेतु कई नए स्रोत भी खुल सकते हैं। कारोबार के उन्नति की ओर अग्रसर होने के आसार नजर आ रहे हैं जिस वजह से आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी। हालांकि दूसरी तरफ आपके खर्च में भी बढ़ोतरी हो सकती हैं। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के सामने आज अनेकों परेशानियां आ सकती है, हालांकि शाम ढलते-ढलते आप सभी परेशानियों का कोई बेहतरीन समाधान निकाल लेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से संपन्न रहने वाला है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदाई रहने वाला है। आपका दिन कई प्रकार के उतार-चढ़ाव को दर्शायेगा। घर परिवार का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा, विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं जिन पर आपका मन अटका रहेगा। हालांकि आज आपकी वाणी एवं व्यवहार में विचित्र प्रकार का आकर्षण दिखेगा। आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल होंगे। लोग आपके प्रति प्रेम व स्नेह की भावना दर्शाएंगे। आज आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी और इन सभी का आप को पूरा लाभ भी प्राप्त होगा। धर्म-कर्म के क्रियाकलापों में आप अपनी भागीदारी निभा सकते हैं। कारोबार को लेकर आप के हालात धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगे। वहीं घर परिवार को लेकर जो भी तनाव होगा, वह आज आप पर हावी रह सकता है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक बना रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने प्रियजन के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। आज आप प्रकृति की ओर भी आकर्षित होंगे।