विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

28 जनवरी 2021 राशिफल, इन राशियों को कार्यक्षेत्र में मिलेगें अच्छे परिणाम

Horoscope Today 28 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 28 जनवरी 2021, दिन गुरुवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 28 जनवरी 2021 का राशिफल। 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा। परिस्थितियां काफी हद तक उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाली है। आज आप अपने जीवन में किसी विशेष परिवर्तन आदि के संबंध में विचार कर सकते हैं किंतु आपको अपने विचारधारा के अनुरूप व अनुकूल वातावरण नहीं मिल पाएगा।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, किसी तथ्य की वजह से मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

आज आप के कारोबार का वातावरण और कारोबार में आपकी स्थिति दोनों ही पहले की अपेक्षा बेहतर नजर आएंगे। आपके उच्च अधिकारी भी आपसे आंशिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं। आज आप अपनी बौद्धिकता व चतुराई का प्रयोग कर पाने में असमर्थ रह जाएंगे। परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं हो पाएंगी, हालाँकि आपको किसी विशिष्ट व प्रसिद्धि वाले जनों से मुलाकात होगी जिस वजह से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको आर्थिक तौर पर भी सहयोग मिलने के आसार हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को अपने आलस्य का परित्याग कर अपने कार्य व अपनी जिम्मेदारियों को समझने की आवश्यकता है। किसी अन्य के ऊपर अपनी महत्वपूर्ण कार्यों को थमा कर यूं ही बैठ जाना, व अपने कार्य को नजरअंदाज कर देना आपके लिए महंगा पड़ सकता है। आज अपने कार्य को अपने बलबूते पर अपनी मेहनत व लगन से पूर्ण करने का प्रयत्न करें, तभी आप वास्तव में सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे।

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको कुछ नये व बेहतरीन अनुभव भी प्राप्त होंगे। घर परिवार का वातावरण खुशियों से संपन्न रहने वाला है। चँहु ओर प्रेम की भावना व्याप्त रहेगी। पारिवारिक जनों के मध्य सौहार्दपूर्ण स्थिति रहेगी।

कारोबारियों के लिए भी दिन लाभकारी रहने वाला है। आर्थिक मसलों को लेकर आज आपको सोच समझकर अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। यदि आप लेनदेन के संबंध में विचार कर रहे हैं तो तथ्यों के संबंध में पूरी जानकारी अवश्य ही प्राप्त कर लें

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक व उसके घर परिवार का वातावरण काफी सुखद एवं शानदार रहने वाला है। घर परिवार के जनों के मध्य खुशहाली और प्रेम बरकरार रहेगा, साथ ही पारिवारिक माहौल आध्यात्मिक व शांतिपूर्ण बना रहेगा।

आज आपको कार्यक्षेत्र व किसी कार्य विशेष में अपने पिता की ओर से सहयोग की प्राप्ति हो सकती हैं जो आपके लिए सफलता प्रदान साबित होगी। वहीं किसी भी अन्य जन से वाद-विवाद करना आपको महंगा पड़ सकता है। आज आप कोशिश करें कि ऐसे तथ्यों को नजरअंदाज करें। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में खूब उन्नति करेंगें। आपके आर्थिक हालात के भी सुदृढ़ होने के आसार नजर आ रहे हैं।

विवाहित जीवन यापन कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।  संतान की ओर से आपको कोई बेहतरीन समाचार व सहयोग प्राप्त हो सकता है, संभवत आपकी संतान आपके कारोबार के कुछ विपरीत परिस्थितियों को सुलझाने में सफल हो जो आपके मन को अत्यंत ही हर्षित करेगा।

कर्क राशि

घर परिवार के जनों की ओर से आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। गृहस्थ वातावरण काफी सुखद एवं खुशहाल बना रहेगा। आज आप सामाजिक क्रियाकलापों में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। आपकी सामाजिक गतिविधियों के कारण लोग आपके हर गतिविधि पर अपनी पैनी नजर रखेंगे, भले ही वे आपके शत्रु पक्ष के लोग हों या फिर आपके समर्थक ही क्यों ना हो। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के पूर्ण सम्भावना नजर आ रही हैं।

आज आप अपने कार्य को कार्यक्षेत्र में भी बेहतरीन तरीके से पूर्ण करेंगे। हालांकि दिन आपका काफी व्यस्तता पूर्ण रहेगा। इस वजह से आप अपने प्रेम जीवन व निजी जीवन को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। आज आपको अपने छोटे भाई बहनों की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी जो आपके मन को प्रसन्न करेगा। आपके अंदर जोश, उत्साह व आत्मविश्वास भी बरकरार रहेगा जिसके बलबूते पर आप किसी भी चुनौती का सामना करने में कठिनाई का एहसास नहीं करेंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...