विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 26 अक्टूबर 2020: इन 7 राशि वालों से रहेंगे शिव शंकर प्रसन्न

Horoscope Today 26 October 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

कर्क राशि

आज मौसमी प्रभाव कर्क राशि वालों के ऊपर अपना प्रभाव दर्शा सकता है, आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। सर्दी-जुकाम, बुखार आदि हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतें और अपना अधिक से अधिक ध्यान रखें। दांपत्य जीवन व्यतीत करने वाले जातकों का आज का दिन खुशहाल बीतेगा, आज आप एक-दूसरे के प्रति साझेदारी की भावना दिखाएंगे और संतुष्ट नजर आएंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवन में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, किसी तथ्य को लेकर विवाद हो सकता है। कारोबार में आज आपकी मेहनत सफल होगी, आपको लाभ की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि

आज आप अपने कारोबार को नई बुलंदियों तक ले जाएंगे। आपका आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार व करियर में आज आपको कुछ विशेष व बेहतरीन करबे का अवसर प्राप्त होगा। वहीं कार्य को लेकर दूसरी तरफ आपका आज का दिन काफी व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आज के दिन को आप अपने कारोबार को लेकर काफी महत्वपूर्ण मानेंगे। घर-परिवार का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा जो आपके मन को तनाव देगा। वहीं दांपत्य जीवन में भी स्थितियां कुछ ठीक नहीं रहेगी, किसी पुराने विवादित मसले को लेकर घमासान मचा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन खुशहाल ही रहेगा, आज आप अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर नजर आएंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन सुखद बीतने वाला है। आज आपको बड़े-बुजुर्गों का अपने कार्यों में सहयोग प्राप्त होगा, बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके कार्य को नई दिशा दे सकती है। आपका दिन सुखद रहेगा, आपको आपकी मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए भी दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। यदि आप किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हो या फिर नौकरी हेतु प्रयासरत है, तो आज आपके रोजगार मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन व्यतीत करने वाले जातकों का दिन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज थोड़ा सब्र करने की आवश्यकता है, आपके मध्य के संबंध बिगड़ सकते हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...