विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

25 जनवरी 2021 राशिफल, इन जातकों की आय में हो सकती है वृद्धि

Horoscope Today 25 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मसलों को लेकर कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके आर्थिक हालात थोड़े कमजोर रहेंगे। आज आपके खर्च में काफी बढ़ोतरी होगी। आपके सेहत की स्थिति भी कुछ ठीक नहीं रहेगी, स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। अतः अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें और आर्थिक तत्वों को लेकर सोच समझकर अपने कदम आगे बढ़ाएं। कोशिश करें कि आर्थिक मसलों को अपने खर्च आदि को लेकर नियोजित हो जाए अन्यथा अधिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

आज आपके विरोधी बढ़ सकते हैं, उनसे उलझने से बचें अन्यथा आपका ही नुकसान होगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। घर परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार के छोटे जनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपकी आंखों में तकलीफ हो सकती हैं, अपना ख्याल रखें। फिजूल की भागदौड़ से बचने का प्रयत्न करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतुष्टि प्रदायक रहने वाला है। आज आप अपने घर परिवार के जनों की सुख सुविधा हेतु वस्तुएं खरीदेंगे। आज आप वाहन आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं।

कार्यक्षेत्र में आपका आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने कार्यक्षेत्र पर अपना नियंत्रण स्थापित कर पाने में सफल होंगे। आपके कई अटके कार्य भी बन जाएंगे। आपके कारोबार में आपका बोलबाला बना रहेगा।

संतान को लेकर आपके मन में जो भी परेशानियां व दुविधाएं थी, आज उनका कोई न कोई हल अवश्य ही निकल आएगा। कानूनी मसलों में भी आपका आज का दिन अनुकूल बना रहेगा। आपको इसमें सफलता की प्राप्ति होगी। आपका आज का दिन काफी हद तक सफलता प्रदान करेगा। आज आपके कुछ महत्वपूर्ण व विशेष कार्यों की भी पूर्ण हो जाने के आसार है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर काफी अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए सभी प्रयासों के सफल एवं सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको कई ऐसे बेहतरीन अवसर भी प्राप्त होंगे जो आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति हेतु काफी लाभकारी एवं फलदायक साबित होंगे।

आपका आज का दिन काफी बढ़िया बीतने वाला है। आज आपके चँहु ओर सुखद एवं ऐश्वर्या से भरपूर वातावरण बना रहेगा। घर परिवार के सदस्यों के मध्य भी आपसी सामंजस्य प्रेम की भावना बरकरार रहेगी। घर में किसी प्रकार के शुभ मांगलिक कार्य के संपन्न होने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज आर्थिक मसलों को लेकर लेनदेन करने से बचें अन्यथा समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। आज आप अपने कुछ पुराने लोन व कर्ज आदि निपट सकते हैं जस वजह से आपका मन आत्मिक तौर पर संतुष्ट व प्रफुल्लित रहेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। निजी जीवन आपका खुशहाल बीतने वाला है, जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपको जीवनसाथी के साथ कहीं यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज के दिन निवेश ना करें, निवेश हेतु दिन ठीक नहीं है।

वृश्चिक राशि

आज के दिन आप कई चुनौतीपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले सकते हैं जो आप पूर्ण करने में भी सफल होंगे। आपके अंदर जोश, उत्साह, उमंग व उत्साह बना रहेगा। आप हर प्रकार के कार्य को करने हेतु स्वयं को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपके मानसिक तनाव आदि से आज आप को मुक्ति मिलेगी जिससे आपका मन आत्मिक तौर पर शांत व प्रसन्न रहेगा।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। आपके ससुराल पक्ष की ओर से संबंध बेहतर होने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती हैं, अतः उनका ख्याल रखें।

कोर्ट-कचहरी आदि से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। दिन लाभकारी हैं। कारोबारियों को कुछ नये स्रोत मिलेंगे जिस वजह से आपको लाभ अर्जित करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपके मध्य की निराशा व नाराजगी के आज के दिन समाप्त होने के आसार हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...