विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 22 अक्टूबर 2020: इन 5 राशि वालों की संवरेगी किस्मत

Horoscope Today 22 October 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 22 अक्टूबर 2020, दिन गुरुवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 22 अक्टूबर 2020 का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके सभी कार्य सरलता पूर्वक स्वयं ही बनते चले जाएंगे। आपको किसी भी तथ्य के लिए बहुत अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। दिन आपका मंगलमय व्यतीत होने वाला है। आप मन से आज धार्मिक क्रियाकलापों की ओर अग्रसर होंगे, आदि शक्ति जगदंबा की पूजा आराधना कर सकते हैं। आज अपना समय पूजा-पाठ आदि जैसे कार्यों में व्यतीत करेंगे। आज आप माताजी के साथ समय व्यतीत करेंगे, माता जी आप के प्रति प्रेम स्नेह आशीर्वाद की भावना प्रकट करेंगी। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, आज आपके जीवनसाथी आपके प्रति प्रेम व स्नेही की भावना प्रकट करेंगे जिससे आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे। आज संतान का आपके प्रति कुछ उटपटांग सा रवैया रहेगा जो आपको तनाव दे सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज अनेकानेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातको का गृहस्थ जीवन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए बड़े से बड़े अटके कार्यों को बना लेंगे। आपकी बौद्धिकता का आज सभी लोहा मानेंगे। आज आपकी आमदनी के भी कई नये नये स्रोत खुल सकते हैं जो संभवत छोटे होंगे, किंतु कई स्रोत होने की वजह से आपकी आमदनी की स्थिति बेहतर बनी रहेगी। आज आपको अपने मुख्य रूप से चल रहे कार्यों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। घर परिवार की आवश्यकता को भी पूर्ण करने हेतु तत्पर नजर आएगें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य तौर पर बढ़िया ही रहने वाला है, आपके द्वारा किए गए सभी क्रियाकलापों का बेहतरीन परिणाम ही प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य बना रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, संभवत उनकी स्थिति में गिरावट देखने को मिले या फिर उनके घुटनों-जोड़ो आदि से जुड़ी तकलीफों के होने के आसार हैं। आज आपकी आमदनी की स्थिति बढ़िया रहेगी। आप के मान सम्मान में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं, आप के मान-सम्मान में हो रही वृद्धि से आपका मन खुशी से गदगद रहेगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है किंतु आपके प्रियजन की वजह से परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेगी।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...