विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 22 नवंबर 2020: इन 5 राशियों पर होंगे सूर्यदेव मेहरबान

Horoscope Today 22 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आर्थिक मसलों को लेकर सोच समझ कर कार्य करने की आवश्यकता है। आज के दिन आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपका काफी समय यात्राओं में ही बीतेगा। हालांकि यह यात्रा आपके लिए खुशियों से भरे कुछ लम्हे लाएंगी जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप स्वयं को तरोताजा महसूस करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के सम्बन्ध और भी अधिक प्रगाढ़ होंगे। आज आपको मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त हो सकता है, लंबे अरसे के बाद मित्रों के साथ बैठकर गप्पे लड़ाने से भी आपका मन शांत होगा, साथ ही मानसिक अशांति और परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आज आपको घर परिवार के बड़े-बुजुर्गों से सलाह लेकर ही किसी भी कार्य को उसके अंजाम तक पहुंचाएं, ऐसा करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

मकर राशि

आज आप स्वयं को शारीरिक तौर पर अस्वस्थ महसूस करेंगे। आपके मन मे तनाव भी उत्पन्न हो सकता है। आपको परेशानी व चुनोतियों का सामना करना पड़ सकता है। अतः अपने स्वास्थ्य का अधिक से अधिक ध्यान रखें। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको किसी समारोह, पार्टी आदि में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है जहां आपको आपके सगे-संबंधियों व पुराने दोस्तों से मिलने का भी बढ़िया मौका मिलेगा जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा। आज आप धार्मिक क्रियाकलापों की ओर अग्रसर होंगे, धार्मिक क्रियाकलापों में अपना काफी धन भी लगा सकते हैं। कारोबार में आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपको अपने शत्रुओं से अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है, वे आपको आघात पहुंचाने के लिए कोई बड़ा षड्यंत्र रच सकते हैं। कुल मिलाकर दिन आपका थोड़ा कमजोर रहने वाला है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य की स्थिति में भी सुधार होगा जिससे आप स्वयं को मानसिक तौर पर भी प्रसन्न महसूस करेंगे जिससे आपके मानसिक हालात के मजबूत होने के आसार नजर आ रहे हैं। यदि आपके मन में किसी तत्व को लेकर परेशानियां बनी हुई है, तो आपको उन परेशानियों से भी छुटकारा प्राप्त हो सकता है। आप अपने कार्यों को लग्नशीलता व तत्परता के साथ अंजाम दें, ना कि इधर-उधर के व्यर्थ की बातों पर अपना दिमाग ना लगाएं। इससे आपके समय की बर्बादी होगी, ना कि आपको कुछ हासिल होगा, साथ ही इससे आपका मूड भी खराब व चिड़चिड़ा सा हो जाएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने प्रियजन को विवाह हेतु प्रपोज कर सकते हैं। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत करने वाले जातकों का आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। कारोबार में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य बना रहेगा। आर्थिक मसलों को लेकर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है, अपने खर्च पर नियंत्रण स्थापित करें। आज आपके काफी धन खर्च हो सकते हैं। आज आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा भी आपके लिए काफी खर्चीला साबित होगा। आज आप अपना काफी धन अपनी सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि में आप अपने पैसे को पानी की तरह बहा सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा, जीवनसाथी आपके जीवन में आपके मार्गदर्शक के रुप में आकर आपको हर प्रकार की समस्याओं से निजात पाने का मार्गदर्शन सकते हैं। कारोबार में आपका दिन मजबूत रहेगा।