विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 22 नवंबर 2020: इन 5 राशियों पर होंगे सूर्यदेव मेहरबान

Horoscope Today 22 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 22 नवंबर 2020, दिन रविवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 22 नवंबर 2020 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आर्थिक मसलों को लेकर आप का दिन काफी बढ़िया बीतेगा। आप धन की प्राप्ति करेंगे, आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। कुछ मित्रों की ओर से आपको आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर जातकों को अपने प्रियजन के साथ कुछ बेहतरीन समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातको का भी आज का दिन खुशहाल रहने वाला है, दिन आपके अनुकूल रहेगा। घर परिवार के जनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा जिस वजह से आप आपको एक बेहतरीन लाभ अर्जित कर सकते हैं। कारोबार में आज आपको काफी मेहनत करनी होगी, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे। धार्मिक क्रियाकलापों पर आपका अच्छा खासा धन व्यय हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने दिन को बेहतर बनाने हेतु खूब जतन करेंगे और अनेकानेक प्रकार के प्रयत्न करेंगे। कारोबार में आज आपको आपके अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में भी आपका दिन काफी अच्छा बीतने वाला है, आपके कार्य बेहतरीन तरीके से पूर्ण होंगे। आपकी कार्यशैली को आपके सहकर्मीगण समझने की चेष्टा करेंगे। पारिवारिक माहौल भी खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है। घर परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आज आप सभी घूमने-फिरने जाने की योजनाएं निर्धारित कर सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने जीवन को खुशहाल बनाने हेतु कुछ बेहतरीन क्रियाकलाप कर सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे जिससे आपको आपके कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। कारोबार में आपके पदोन्नति होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। आपके कार्य की सभी प्रशंसा करेंगे। आपके स्वास्थ्य की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी जिस वजह से आप का मन दुखी रह सकता है। हालांकि बावजूद इसके आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूर्ण करेंगे और सफलता हासिल करेंगे। आज आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इस यात्रा को लेकर मन थोड़ा उत्साहित रहेगा। पारिवारिक जनों के साथ घूमने जाने की योजनाएं भी निर्धारित कर सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, आज आप अपने दिन को खूब एंजॉय करेंगे। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन बढ़िया कर रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य तौर पर ठीक-ठाक से रहने वाला है  हालांकि आज आपके खर्च में अचानक काफी बढ़ोतरी हो सकती है। आप आज अपने खर्च को लेकर चिंतित हो सकते हैं, आपके ऊपर आर्थिक दबाव बढ़ेगा जो आप के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। आज आपको अपने खर्च पर नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है, अपनी सुख सुविधाओं के प्रति अपना ध्यान लगाएं। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन ठीक नहीं रहेगा, जीवनसाथी से किसी तथ्य पर वाद विवाद बढ़ सकता है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने प्रियजन को मनाने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। कारोबार में आपका आज का दिन सामान सा बना रहेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...