विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 20 नवंबर 2020: वृषभ, वृश्चिक, मीन के अलावा इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

Horoscope Today 20 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 20 नवंबर 2020, दिन शुक्रवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 20 नवंबर 2020 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने कार्यों को लेकर काफी केंद्रित नजर आएंगे। आप अपने कार्यों को खूब मन लगाकर मेहनत के साथ करेंगे। आज आपको आपकी मेहनत के उचित परिणाम भी प्राप्त होंगे। वहीं कार्य क्षेत्र में आपके स्थानांतरण होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। घर परिवार के जनों के साथ संबंध अच्छा रहेगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन सुख प्रदायक रहने वाला है, माता-पिता की ओर से आपको सहयोग की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता की स्थिति भी पहले की अपेक्षा काफी बेहतर बनी रहेगी। आज आप अपनी रुचि के अनुरूप अपने कार्यों का निर्धारण कर सकते हैं। प्रेम सम्बंधित मामलों में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आज आपको अपने प्रियजन के साथ वार्तालाप करने का बढ़िया अवश्य प्राप्त होगा। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के जीवन में खुशहाली बरकरार रहेगी, आज आपके जीवन साथी संतान हेतु कुछ उपहार आदि ला सकते हैं।

वृषभ राशि

आज आपको भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य की बदौलत आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। कुछ ऐसे कार्य भी बन जाएंगे जिन्हे लेकर आपने उम्मीद भी नहीं की होगी और बहुत कम प्रयास पर आपके अटके कार्य बन जाएंगे। आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन काफी लाभकारी रहने वाला है, आप धन की प्राप्ति करेंगे जिससे मन भी प्रफुल्लित रहेगा। घर परिवार का वातावरण खुशियों से भरा रहने वाला है। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है, आज आपके जीवनसाथी आपको कुछ भला-बुरा सुना सकते हैं, वे बेवजह आपसे झगड़ा कर सकते हैं और आपके प्रति अपनी ओर से भी रुखारा रवैया प्रदर्शित कर सकते हैं जो आपके मन को काफी दुखी करेगा। आपके रिश्ते पर भी इसका बुरा असर देखने को मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आज आपके स्वास्थ्य की स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आप बीमार पड़ सकते हैं। मानसिक तौर पर भी आपके हालात ठीक नहीं रहेंगे, आप स्वयं को काफी तनावग्रस्त महसूस करेंगे। आज आपकी निर्णय क्षमता भी प्रभावित होगी। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक क्रियाकलाप आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। पूजा-पाठ आदि का कार्यक्रम भी करवा सकते हैं। आज आपको ससुराल पक्ष के जातकों से अधिक मेल-मिलाप करने से बचने का प्रयत्न करना चाहिए, संभवत कोई झगड़ा आदि उत्पन्न हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कारोबार में आपको लाभ की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवन साथी के स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं रहेगी, आपके जीवनसाथी की सेहत की स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा जिसको लेकर आपका मन भी चिंतित रहेगा। हालांकि आप अपनी ओर से उनका ख्याल रखेंगे जिससे उनके स्वास्थ्य की स्थिति जल्द ही बेहतर हो जाएगी और आपके संबंध भी बेहतर बने रहेंगे। रिश्तों में प्रगाढ़ता आपसी समझ व प्रेम बना रहेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य बना रहने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर भी थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, हालांकि सेहत की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगी। आज आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...