विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

20 जनवरी 2021 राशिफल, इन 3 राशियों के लिए रहेगा दिन फायदेमंद

Horoscope Today 20 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूलित फलदाई रहेगा। आज आपकी कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है, साथ ही आपके खर्च में कमी आएगी जिस वजह से आपके आर्थिक हालात में सुधार होगा। आप अपनी तरफ से धन संचय कर पाने में भी सफल होंगे। आज आप भौतिक सुख सुविधाओं में भी वृद्धि कर सकते हैं।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन काफी अच्छा गुजरने वाला है, आपको अपने प्रियजन के साथ समय व्यतीत करने अथवा इधर-उधर घूमने-फिरने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा।

आज आप के घर परिवार का वातावरण वैसे तो अच्छा रहेगा किंतु परिवार में से किसी के स्वास्थ्य की स्थिति अधिक बिगड़ सकती है।

आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण इच्छाओं की पूर्ति हेतु दिन बढ़िया रहने वाला है। कारोबार में भी आपको कुछ नया व बेहतर सीखने और समझने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपने तकनीकी विकास हेतु मेहनत करेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। आज आपके कुछ महत्वपूर्ण विशेष कार्यों के पूर्ण होने के आसार नजर आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपका आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज के दिन आपके समक्ष कुछ बेहतरीन अवसर भी आएंगे जिस वजह से आपका मन काफी खुश और प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको सफलता की प्राप्ति होगी।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन काफी अच्छा गुजरने वाला है, आप अपने प्रियजन के साथ कहीं भ्रमण हेतु जा सकते हैं। आप खरीदारी आदि हेतु भी जा सकते हैं।

कारोबारी तौर पर आपका आज का दिन अच्छा रहेगा, आपकी मेहनत रंग लाएगी। आज आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं।

वहीं घर परिवार का वातावरण थोड़ा समस्याओं से पूर्ण हो सकता है। माता-पिता को लेकर घर परिवार का वातावरण थोड़ा समस्याओं से भरा रह सकता है। माता-पिता में से किसी के सेहत की स्थिति प्रभावित हो सकती हैं। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को आज के दिन तुल ना ही दें, तो बेहतर रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको छोटी-छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ये यात्राएं आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकती है। इन यात्राओं के माध्यम से आपके कुछ नए-नए लोगों से संपर्क और संबंध बढ़ेंगे जो आपके जीवन में खुशहाली लाने का कार्य करेगा।

घरेलु वातावरण आज खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आज आपके सहकर्मियों के साथ भी आपका बर्ताव काफी बेहतरीन रहेगा। आपके सहकर्मियों आपके सहयोग हेतु तत्पर नजर आएंगे जिस वजह से आप कार्यों में आसानी से सफलता की प्राप्ति कर लेंगे।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से युक्त हो सकता है। हालांकि आज आपको जीवनसाथी की मदद से कोई बेहतरीन लाभ व परिणाम की प्राप्ति हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आपके ग्रह-गोचरों की परिस्थितियां आपके अनुकूल होकर आपके लिए शुभ कार्य परिणाम परिलक्षित करेंगी।

आज आपकी आमदनी के कई नए मार्ग प्रशस्त हो सकते है। ससुराल पक्ष की ओर से आपको कोई सुखद व बेहतरीन समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे आपके एवं आपके ससुराल पक्ष के संबंध प्रगाढ़ हो जाएंगे। आपका मन खुश रहेगा।

आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयत्न करें अन्यथा आपके कई संबंध व कार्य बिगड़ सकते हैं। अतः इन तथ्यों पर संयम बनाकर रखें। आज आपकी मेहनत की बदौलत सफलता आपके कदम चूमेगी।

घर परिवार की जनों की ओर से आपको सुखद अनुभव होंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आप अपने प्रियजन के समक्ष अपने दिल की बातें खुलकर रखेंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...