विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

19 जनवरी 2021 राशिफल, इन 4 राशियों के लिए रहेगा दिन शानदार

Horoscope Today 19 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन में काफी सुधार आएगा। आपके लिए दिन आपका अनुकूल रहने वाला है। ग्रह-गोचरों की परिस्थितियां भी आपके लिए अनुकूल लक्ष्य निर्धारित कर रही हैं। आपके कार्यक्षेत्र में लोग आज आपको अधिक महत्व देंगे, साथ ही आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी हद तक चुनौतीपूर्ण हो सकता है, आज आपके जीवनसाथी का व्यवहार, विचार व हाव-भाव आपके मन को दुखी करेगा। उनका बर्ताव आपको अटपटा सा लगेगा जिस वजह से परिस्थितियां विवादास्पद हो सकती है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपके मध्य खुशहाली व प्रेम बरकरार रहेगा। आप अपने रिश्ते को और भी अधिक प्रकार से बेहतर बनाने हेतु भविष्य के संबंध में विचार कर सकते हैं, विवाह से संबंधित वार्तालाप हो सकती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपका आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के ग्रह-गोचरों के परिस्थितियों के अनुकूल व बेहतरीन होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप कुछ नया व बेहतर करने के संबंध में विचार कर सकते हैं। सेहत के दृष्टिकोण से भी आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आप स्वयं को तंदुरुस्त व तरोताजा महसूस करेंगे। आपका मन भी काफी खुश रहेगा। आप अपने कार्य क्षेत्र पर केंद्रित नजर आएंगे। आप अपने कार्य से जुड़े लक्ष्य की प्राप्ति कर पाने में सफल रहेंगे। भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा, भाग्य की बदौलत आपके वे कार्य भी जल्दी पूर्ण हो जाएंगे जो लंबे समय से नहीं बन पा रहे थे। आज आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती हैं जिससे आपका मन संतुष्ट व खुशी से गदगद रहेगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य खुशहाली व प्रेम बरकरार रहेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है जो आप दोनों के मन को दुखी करेगा। यह निर्णय थोड़ा कठोर हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के ग्रह-गोचर की परिस्थितियां कुछ ठीक नहीं रहेंगी। सेहत के मामले में आपका दिन ठीक नहीं है, अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मौसमी प्रभाव पर अपना असर दिखा सकता है। सर्दी, जुखाम, बुखार आदि से ग्रसित हो सकते हैं, अतः आप अपना ख्याल रखें। आर्थिक मसलों को लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे आपके आर्थिक हालात के सुदृढ़ होने के आसार नजर आ रहे हैं। गृहस्थ वातावरण खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपको कार्य क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज थोड़ी कठिनाइयों व चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जबकि वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपके रिश्ते में खुशहाली व सुख बरकरार रहेगा। आज आपके जीवन साथी की ओर से आपको कोई लाभकारी तथ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज के दिन को आप काफी बेहतरीन तरीके से प्रयोग में लाएंगे। आप अपने जीवन में आगे बढ़ने हेतु स्वयं को आंतरिक तौर पर प्रेरित करेंगे। आप अपने आत्मविश्वास के बढ़ोतरी हेतु आध्यात्मिकता का सहारा ले सकते हैं। आज आप स्वयं को मानसिक तौर पर काफी सुदृढ़ महसूस करेंगे, आपका मन भी खुश रहेगा। आप दूसरों की खुशियों को भी महत्व देंगे और खुशियां बांटने बटोरने में भरोसा रखेंगे। वहीं शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपके मध्य प्रेम व खुशहाली बरकरार रहेगा। प्रेम जीवन गुजार रहे जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आपके मध्य आपसी समझ व खुशहाली बरकरार रहेगी। आज आपके समक्ष कुछ बेहतरीन लमहे भी आएंगे जो आपके रिश्ते में और भी अधिक गहराई लाने का कार्य करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपके उच्च अधिकारी आपके कार्य की सराहना कर सकते हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...