विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

19 फरवरी 2021 राशिफल, इन जातकों को आज सतर्क रहने की है आवश्यकता

Horoscope Today 19 February 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

आज आपका आपके पारिवारिक जनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। विशेष तौर पर आपको अपने पिता की ओर से खास मदद मिल सकती है जिसके बलबूते पर आप अपने आर्थिक तौर पर विस्तार कर पाने में सफल होंगे। आप अपने कारोबार को लेकर काफी सजग रहेंगे और कारोबार की खूब उन्नति करेंगे।

पिता के सहयोग के बलबूते पर आज आप अपने आर्थिक हालात बेहतर बना पाने में सक्षम रहेंगे। आपको आपके भाइयों की ओर से भी मदद की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपके कुछ महत्वपूर्ण अटके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

आज आपका धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। आप धार्मिक क्रियाकलापों में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। आज आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कई प्रकार की उपलब्धियों की भी प्राप्ति कर सकते हैं। आज आपकी आमदनी हेतु कुछ नए मार्ग भी प्रशस्त हो सकते हैं। दिन आपका काफी शानदार रहने वाला है। हालांकि लेन-देन में परहेजी ही बरते अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कन्या राशि

घर परिवार का वातावरण काफी सकारात्मक व अनुकूल बना रहेगा। पारिवारिक जनों के प्रति विशेष प्रेम एवं स्नेह की भावना प्रदर्शित करेंगे। आपको आपके अपने कार्यक्षेत्र व कारोबार आदि को लेकर को प्रोत्साहित करेंगे।

विवाहित जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपके जीवनसाथी के द्वारा दिए गए सुझाव आपके लिए काफी लाभकारी साबित हो सकते है। आपके जीवनसाथी आपकी मदद हेतु तत्पर रहेंगे, उनके द्वारा की गई मदद से दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

आज आकस्मिक कहीं से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति के सुदृढ़ होने के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि कोशिश करें कि जब भी चुनौतियां आएं, तो उनका डटकर सामना करें, ना कि समस्याओं से भागें अन्यथा आप अपने लिए नई मुसीबत खड़ी कर लेगें। चुनौतियों से सामना करते हुए अपने आपको सफलता के शीर्ष तक ले जाएं, यही आपके लिए उपयुक्त हैं। आज आप अपने जीवन में कुछ नई कला कौशल आदि को भी शामिल करने का प्रयास रखेंगे।

तुला राशि

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। आज आपको अपने प्रियजन की ओर से कोई सुंदर बेहतरीन उपहार प्राप्त हो सकता है। कारोबार व कार्य क्षेत्र को लेकर भी आप का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आपके पदोन्नति व वेतन वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा।

विद्यार्थियों के लिए दिन ठीक नहीं है, आपके मन में कई प्रकार के विचार उथल-पुथल कर रहे होंगे। आपका मन अशांत व बेचैन रहेगा जिस वजह से आप अपने लक्ष्य वह अपनी पढ़ाई लिखाई पर अपने मन और ध्यान को केंद्रित कर पाने में सक्षम रहेंगे।

आज आपका अपने पारिवारिक जनों के साथ कहीं लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो आपके लिए काफी प्रसन्नता प्रदायक रहेगा। आपको पिता व किसी विशिष्ट व्यक्तियों की ओर से अथवा कुछ वरिष्ठ जनों व विशेषज्ञों की ओर से कुछ विशेष बेहतरीन सुझाव आदि प्राप्त हो सकता है। आज आप अपना धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति रुझान बढ़ाएंगे। आप धार्मिक क्रियाकलापों में अधिक से अधिक सम्मिलित होंगे और अपने मन को आत्मिक तौर पर संतुष्ट व शांत रखने का प्रयास करेंग। कोर्ट-कचहरी आदि से जुड़े मसलों को लेकर दिन अनुकूल रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन काफी बढ़िया रहेगा। आपके जीवन में व आपके इस सम्बन्ध में नई ऊर्जा का संचार होगा। आपके संबंध के बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं।

गृहस्थ वातावरण काफी शानदार रहेगा। आप आज किसी मांगलिक कार्यक्रम आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपके खर्च में भी बढ़ोतरी होगी। आपका काफी धन पारिवारिक आवश्यकता व घर परिवार में आयोजित आयोजनों पर खर्च हो जाएगा।

आज शाम को संभावना है कि आपकी संतान की ओर से आपको कोई बेहतरीन समाचार प्राप्त हो जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा, साथ ही संतान से जुड़ी आपके मन में जो भी परेशानियां थी, उनका भी समापन होगा।

विद्यार्थी आज अपने मन और ध्यान को अपने अध्ययन पर केंद्रित रखने का प्रयास करें, तभी आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर पाएंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...