विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

19 फरवरी 2021 राशिफल, इन जातकों को आज सतर्क रहने की है आवश्यकता

Horoscope Today 19 February 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, भाग्य के बलबूते पर आपके कई महत्वपूर्ण कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे। आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है।

हालांकि अपने आलस्य को अपने आज के बेहतरीन दिन पर हावी ना होने दें, आपका आलस्य आपके बने बनाए कार्य को भी अटका सकता है। अतः कोशिश करें कि आज के दिन स्वयं को ऊर्जावान व जोश से भरा हुआ बनाए रखें।

आज आप अपने भविष्य से जुड़े तथ्यों को लेकर कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। आपका मन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर होंगे, सामाजिक क्रियाकलापों में भी आपकी गतिविधियां बढ़ेंगी।

आज कारोबारी क्षेत्र के विस्तार हेतु आप विचार कर सकते हैं और इसके संबंध में आप वरिष्ठ जनों व विशेषज्ञों के साथ-साथ कुछ घर के बड़े बुजुर्गों व अनुभवी व्यक्तियों से भी राय ले सकते हैं। कुल मिलाकर दिन आपका अच्छा ही रहने वाला है।

मकर राशि

आज आपके घर में अचानक अतिथियों का आवागमन हो सकता है जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। हालांकि अतिथियों के आवागमन से आपका दिन काफी हद तक व्यस्तता पूर्ण हो जाएगा, साथ ही पारिवारिक तौर पर भी आप उलझ जाएंगे। इसके अतिरिक्त आपकी ओर से उनकी आवभगत में आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है, पर बावजूद इसके आपका मन प्रफुल्लित रहेगा, साथ ही घर परिवार का वातावरण की रौनक व खुशहाली से भरा रहने वाला है।

आज आप अपने पराक्रम भाव में वृद्धि होता हुआ देखेंगे। आपके शत्रु आपसे परास्त होंगे। अपने अंदर जोश व साहस यूं ही बनाए रखें। आज आपके घर परिवार के वरिष्ठ जनों व बड़े-बुजुर्ग आदि सभी आपके भविष्य व आपके अन्य तथ्यों के संबंध में भी विचार विमर्श कर सकते हैं।

विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए सामान्य तौर पर बढ़िया रहने वाला है। हालांकि आपके जीवनसाथी के सेहत की स्थिति बिगड़ सकती हैं, अतः उनका अधिक से अधिक ख्याल रखें। अपने उच्च अधिकारियों को वरिष्ठ जनों के तथ्यों को महत्व दें, उन्हें नजरअंदाज करना आपके लिए समस्या खड़ा कर सकता है।

कुंभ राशि

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आपके रिश्ते में उमंग बना रहेगा, आपके मध्य खुशहाली रहेगी, आपको एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा।

आज आप अपना काफी समय पारिवारिक जनों के साथ व्यतीत करेंगे, भाई बहनों के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे, किंतु संभावना है कि भाई बहनों के साथ किसी तथ्य को लेकर चर्चा व मशवरे के दौरान आप स्वयं को काफी दुविधा की स्थिति में महसूस करने लगेंगे जिससे मन थोड़ा परेशान हो जाएगा।

अचल संपत्ति की खरीदारी हेतु दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। भूमि, वाहन आदि के क्रय-विक्रय से जुड़े जो भी मसले होंगे, उनको लेकर भी आपका दिन अनुकूल बना रहेगा।

कारोबारियों के लिए दिन शानदार हैं। आप खूब आमदनी की कमाई करेंगे। आज आप अपनी पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु भी खरीदारी कर सकते हैं।

मीन राशि

वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से युक्त हो सकता है। संभावना है कि आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को अधिक महत्व नहीं दे पाएंगे अथवा उनकी भावनाओं की कद्र नहीं कर पाएंगे जिस वजह से आपके मध्य के संबंध बिगड़ सकते हैं या फिर प्रभावित हो सकते हैं।

जो जातक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में लीन है, उनके लिए आज का काफी बढ़िया साबित हो सकता है। आपको सफलता की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन व्यतीत करने वालों के लिए दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आपके रिश्ते में खुशहाली बरकरार रहेगी।

कारोबार व कार्य क्षेत्र आदि को लेकर दिन आपका काफी शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपके ऊपर मौसमी प्रभाव अपना असर दिखा सकता है, आप सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसे तथ्यों का शिकार हो सकते हैं। अतः अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें। आज आपको भाग्य का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।