विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

18 फरवरी 2021 राशिफल, इन जातकों की आर्थिक स्तिथि होगी आज मजबूत

Horoscope Today 18 February 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 18 फरवरी 2021, दिन बृहस्पतिवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 18 फरवरी 2021 का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम परिलक्षित करने वाला रहेगा। आज आपको अपने कारोबार व कार्य क्षेत्र आदि को लेकर कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है, संभवतः यह यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी। इस यात्रा के दौरान आपको कई जनों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा जो आपको आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु तथा अपने करियर व कार्यक्षेत्र के प्रति अधिक जिम्मेदार और समर्पित होने हेतु कुछ बेहतर तरीके बताएंगें।

आज कारोबार में भी आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी, आपकी आर्थिक स्थिति के सुदृढ़ होने के आसार हैं। आज आपकी कमाई में भी इजाफा हो सकता है।

आज आपके घर में अतिथियों का आवागमन हो सकता है अथवा कार्यक्षेत्र में कुछ विशिष्ट जनों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त हो जाएगा जिस पर आपको अपना थोड़ा बहुत धन भी खर्च करना पड़ सकता है। आज आप अपनी योजनाओं को पूर्ण करने में सफल होंगे। आज आपके अटके हुए धन वापस आ जाने के आसार नजर आ रहे हैं।

वृषभ राशि

गृहस्थ वातावरण आज सुखमय रहने वाला है। आप पारिवारिक सुख-संसाधनों की वृद्धि हेतु अपने धन खर्च करेंगे। घर परिवार हेतु कुछ नई-नई वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन भी आज बढ़िया रहने वाला है।

कारोबार व कार्य क्षेत्र में आज आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक बढ़ सकती है जिसमें आपका दिन व समय काफी लगेगा। आप अपनी ओर से बेहतरीन तरीके से अपने सभी दायित्वों को पूर्ण करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे।

आज कानूनी मसलों से स्वयं को अधिक से अधिक दूर रखने का प्रयत्न करें, आज किसी से वाद-विवाद हो सकता है। ऐसे विषय वस्तु से स्वयं को अधिक से अधिक दूर रखें अन्यथा आप अपना नुकसान करवा सकते हैं। आज आप अपने शत्रुओं को भी धूल चटा देंगे।

आज आपको अपने पुराने मित्रों के साथ भेंट करने के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आप अपने मित्रों के साथ खूब मौज-मस्ती करेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। आज राजनीतिक तौर पर आपके लिए समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। कुछ गतिविधियां आपके मन को दुखी कर सकती हैं जिससे आपका मन थोड़ा उखड़ा-उखड़ा सा रहेगा।

आज आपको अपने भाई-बहनों के साथ वक्त गुजारने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा जिससे आपके संबंध बेहतर होंगे, साथ ही मन में खुशी की भावना भी उत्पन्न हो जाएंगी।

आज का दिन आपका काफी व्यस्तता पूर्ण साबित हो सकता है, पर बावजूद इसके आप अपने प्रेम जीवन हेतु समय निकाल पाने में सफल रहेगें। वहीं कार्यों के लिए समय लाभकारी रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज आप किसी प्रकार के मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी दिन बढ़िया रहने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपकी माताजी की सेहत की स्थिति थोड़ी प्रभावित हो सकती है, अतः उनका अधिक से अधिक ख्याल रखिए। संतान की ओर से कोई सुखद व शुभकारी सन्देश प्राप्त होगा जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा।

कर्क राशि

आज आप अपने भविष्य के संबंध में चिंतन करेंगे और अपने भविष्य को मद्देनजर रखते हुए कुछ बेहतरीन योजना का क्रियान्वयन कर सकते हैं। वहीं कारोबार आदि के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है, विशेष तौर पर जो जातक साझेदारी में कारोबार आरंभ करना चाहते हैं या फिर साझेदारी में कारोबार जिनके क्रियाशील हैं, उनको आज बेहतरीन लाभ व परिणाम की प्राप्ति होगी।

आज के दिन निवेश करना भी आपके लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है। आज आपको अचानक कहीं जाना पड़ सकता है। अचानक कुछ योजनाएं क्रियान्वित हो सकती हैं जो आपके लिए बेहतर ही रहेंगी।

आज घर परिवार के जनों के साथ भी संबंध बेहतर होंगे, उनके साथ अधिक से अधिक समय बीतेगा जिससे आपका मन काफी खुश व आत्मिक तौर पर संतुष्ट रहेगा। आज आपको किसी विशिष्ट व्यक्ति की ओर से कोई सलाह भी मिल सकती है जो आपके लिए मुनाफेदार साबित होगी।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...