विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 17 नवंबर 2020: इन राशि वालों पर रहेंगे बजरंग बलि मेहरबान

Horoscope Today 17 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 17 नवंबर 2020, दिन मंगलवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 17 नवंबर 2020 का राशिफल।

मेष राशि

आज आप स्वयं को शारीरिक तौर पर स्वस्थ महसूस नहीं करेंगे, आपको अनेकों प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं। आपकी सेहत की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी जिससे आपका मन भी थोड़ा खिन्न सा रहेगा। आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन अत्यंत ही लाभकारी रहने वाला है, आपको कई गुप्त तरीकों से भी धन लाभ हो सकता है। आपकी आमदनी में अचानक वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आप का प्रभुत्व जमेगा, लोग आपके कार्य को देख कर दंग रहेंगे। घर परिवार का वातावरण खुशहाल और सुख शांति से भरा रहने वाला है। आप स्वयं को सुकून से भरा हुआ महसूस करेंगे। किंतु स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा उतार-चढ़ाव से युक्त हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी समय ठीक नहीं है, आपके रिश्ते में प्रेम का अभाव अथवा आपसी समझ की कमी दिखेगी। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। धार्मिक क्रियाकलाप में आज आपका खूब मन लगेगा, आप ऐसे कार्यों में सम्मिलित भी हो सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। दिन की शुरुआत आपकी काफी अच्छी रहेगी। कारोबार में आपको लाभ प्राप्त होगा। यदि आप साझेदारी में कारोबार कर रहे हैं, तो आज आपके बेहतर बर्ताव की वजह से आपके व आपके साझीदार के मध्य सामंजस्य बना रहेगा जिससे आपके कारोबार के हालात बेहतर रहेंगे। आज आप और आपकी साझेदार मिलकर अपने कार्य को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आपके जीवन में किसी स्रोत से लाभ हासिल होगा, साथ ही जीवनसाथी का आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिस वजह से आप कई कार्यों को सफलता के शीर्ष तक ले जाएंगे। हालांकि आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। आज आपको अपने मन पर थोड़ा नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज आपके ससुराल में किसी के स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मन में कोई बात उमर घूमर कर रही होगी जिसे आप बताने हेतु तत्पर नजर आएंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आज आपके समक्ष कई प्रकार की समस्याएं आएंगी जिसे दूर करने हेतु आपको काफी परिश्रम करना पड़ेगा। कारोबार में आपका आज का दिन ठीक रहने वाला है, किंतु आपको अपने कारोबार के हालात को बेहतर बनाने हेतु अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी, तभी स्थिति बेहतर हो पाएगी और आपको आपके अनुकूल परिणाम भी प्राप्त हो पाएंगे। आज आपके खर्च में अचानक काफी बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आपके मध्य खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने प्रियजन के साथ स्वयं को सबसे ज्यादा खुशहाल महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है, आपके मध्य क्लेश उत्पन्न हो सकता है, किंतु इसका कोई प्रभाव आपके रिश्तों पर नहीं पड़ेगा, आपके रिश्ते में प्रगाढ़ता व मूल रूप से प्रेम बना ही रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति कुछ ठीक नहीं है, सेहत पर ध्यान दें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है, आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे, आज आपके कई अटके हुए कार्य भी बन जाएंगे। आपके लाभ हेतु कई मार्ग भी प्रशस्त हो सकते हैं जिससे मन भी प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए समय कुछ ठीक नहीं है, आपको आपके प्रिय की ओर से नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। आपसे वे खिन्न रहेंगे उनका बर्ताव आपको भी दुखी करेगा। आज आप के खर्च में बढ़ोतरी होगी जो आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। वहीं आज आपको आपके स्वजन व पारिवारिक जनों की ओर से भी सुख सुविधाएं प्रदान हो सकती है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य सा रहेगा। जीवनसाथी को कारोबार से जुड़े किसी कार्य को लेकर बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आप अपने ऑफिस के कार्यों से मुंह मोड़ने यानि जी चुराने का प्रयत्न करेंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...