विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 14 अक्टूबर 2020: इन 5 राशि वालों पर बरसेगी श्री गणेश की कृपादृष्टि

Horoscope Today 14 October 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के व्यय में आज अचानक काफी बढ़ोतरी होगी जो आपकी परेशानियों को बढ़ा सकता है। आज आपके धन कुछ ऐसे तथ्यों पर भी खर्च हो सकते हैं जिनके संबंध में अपने कभी विचार नहीं किया होगा। आज आपको अपने खर्च को लेकर योजनाबद्ध होने की आवश्यकता है, तभी आप आर्थिक मसलों को लेकर संभल पाएंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ आदि जैसे क्रियाकलापों की ओर अग्रसर हो सकता है, धर्म-कर्म आदि जैसे कार्यक्रम में भागीदारी निभाने के साथ-साथ अपना धन भी व्यय भी कर सकते हैं। भाग्य के प्रबल होने की वजह से आपके सभी कार्य बिना अधिक मेहनत के बन जाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातको के मध्य किसी बात को लेकर दुविधाजनक स्थिति बनी रहेगी, आप अपने प्रियजन के बदले बर्ताव को समझ पाने में असमर्थ महसूस करेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। घर परिवार में चंहु ओर खुशहाली बरकरार रहेगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के रिश्ते संभल जाएंगे, आपके मध्य के पुराने कलह-क्लेश, तनाव आदि समाप्त हो जाएंगे एवं दिन प्यार से भरा बीतेगा। आज अपने जीवन साथी के साथ कहीं खरीदारी या बाहर घूमने फिरने भी जा सकते हैं, अपने जीवनसाथी की सभी इच्छाओं को पूर्ण करने हेतु काफी तत्पर नजर आएंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने प्रेम जीवन को लेकर परिपक्व नजर आएंगे, अपने प्रियजन के समक्ष विवाह हेतु प्रस्ताव रख सकते हैं। घर परिवार का माहौल शाम ढलते-ढलते कुछ अजीब सा हो सकता है जो आपको मानसिक रूप से तनावग्रस्त कर सकता है। कारोबार की स्थितियां आपसे मेहनत की मांग कर रही है, आपको अपने कार्यक्षेत्र में खूब मेहनत करने की आवश्यकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप का आज का दिन कुछ नया व क्रिएटिव करेंगे, आप हर चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे और सफलता की बुलंदियों की ओर निर्भय और निर्भीक होकर चलते जाएंगे। आज आपके अंदर एक गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलेगा जो आपको सफलता के शीर्ष तक अवश्य ही ले जाएगा। आपकी आमदनी की स्थिति सामान्य तौर पर ठीक-ठाक बनी रहेगी, खर्च में अधिक बढ़ोतरी होने के आसार हैं। किंतु आपको आर्थिक पक्ष को लेकर अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, आप अपनी मेहनत व लगन के बलबूते पर जल्दी आमदनी के सभी पक्ष को भी बेहतर बना लेंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन सामान्य बीतने वाला हैं। आप अपने पारिवारिक तथ्यों को लेकर काफी व्यस्त नजर आएंगे। आज आपके ऊपर जिम्मेदारी का बोझ बढ़ सकता है, अतः आपको आज अपनी बौद्धिकता का इस्तेमाल करने की आवश्यकता है।