विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 12 नवंबर 2020: इन लोगों की धन सम्बंधित होगी परेशानी दूर

Horoscope Today 12 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 12 नवंबर 2020, दिन गुरुवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 12 नवंबर 2020 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ सकती है, अतः आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अति भोजन करना आपकी सेहत के लिए अत्यधिक हानिकारक साबित हो सकता है। अपने भोजन में स्वास्थ्यवर्धक व सात्विक तत्व को शामिल करें और आवश्यकता मुताबिक ही भोजन ग्रहण करें। आपका आज का दिन मध्यम बीतने वाला है। आज आपको अपने कार्यों में भी देरी से परिणाम की प्राप्ति होगी। हालांकि आमदनी में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवनसाथी के कारोबार हेतु कुछ नये स्रोत सुलभ हो जाएंगे। आज आपके रिश्तो में खुशियां आएंगी। आपको किसी स्वजन आदि की ओर से कोई सुंदर उपहार आदि प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन खुशियों से पूर्ण रहने वाला है। आज आप के समक्ष अनेक प्रकार की चुनौतियां आएंगी जिनका आप डटकर प्रसन्न मन से सामना करेंगे और स्वयं को अधिक प्रबल बनाने हेतु चेष्टा करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन काफी अच्छा बीतने वाला है। आज आपको अपने प्रिय जन के साथ किसी घूमने-फिरने वाली जगह पर जाने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन सामान्य से बना रहने वाला है। कारोबार के मामले में आज आपका उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा, आपके समक्ष कुछ भिन्न तरह की समस्याएं आएंगी। आपको आज ऐसा प्रतीत होने लगेगा कि आपके मेहनत के बावजूद भी आपको परिणाम प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं जिस वजह से आप हताश नजर आएंगे। सेहत की स्थिति बढ़िया रहेगी। घर परिवार में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा जिससे माहौल खुशियों से भरा रहेगा और चहुँ ओर रौनक बनी रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक अपना पूरा समय घर परिवार पर व्यतीत करेंगे। आप अपनी पारिवारिक आवश्यकताओं को समझेंगे और उसके पूर्ण करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आज आपको अपने विरोधियों से अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। हालांकि अंततः आपके विरोधी परास्त होंगे, पर बावजूद इसके वे किसी न किसी प्रकार से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष नुकसान आपको पहुंचा सकते हैं। अतः सतर्कता बरतना लाभकारी साबित होगा। नौकरी पेशा जातकों को आज बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। कार्यों के लिए आज का दिन सामान्यतया ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके ससुराल पक्ष के जनों से आपकी मुलाकात होगी, ससुराल पक्ष से संबंध बेहतर होंगे। भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा किंतु मेहनत करने के बाद ही आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त हो पाएगा। सेहत के मामले में दिन अनुकूल नहीं है, आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन खुशियों से सम्पूर्ण रहने वाला है। आज आप अपनी ओर से काफी प्रयासरत नजर आएंगे, आप खूब मेहनत भी करेंगे ताकि बेहतरीन परिणाम प्राप्त हो सके। वहीं आज आपके खर्च में भी बढ़ोतरी होगी, घर-परिवार की सुख-सुविधा की वस्तुओं व त्यौहार से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी में आपका काफी धन व्यय होगा। किंतु फिर भी आपके मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन पहले की अपेक्षा काफी बेहतर होने वाला है, आपके रिश्ते में सौम्यता देखने को मिलेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज अनेकानेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके प्रियजन आप पर अपना क्रोध जता सकते हैं जो आपके मन को दुखी कर देगा। कारोबार को आप आज नई दिशा धारा देने हेतु योजनाओं का निर्धारण करेंगे, हालांकि आप अपने कार्य से काफी संतुष्ट भी नजर आएंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...