विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 12 दिसंबर 2020: शनिदेव करेंगे इन राशि वालों का बेड़ा पार

Horoscope Today 12 December 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल बना रहेगा। आर्थिक मसलों को लेकर आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास के सफल होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके अटके हुए धन भी आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं। कुछ पुराने रुके पड़े कार्य भी आपके पुनः आरंभ हो जाएंगे जिससे आपके अंदर विचित्र प्रकार का आत्मविश्वास व जोश देखने को मिलेगा। आप अपने सभी कार्यों को लेकर काफी बेहतरीन तरीके से प्रयासरत नजर आएंगे। घर परिवार का वातावरण आपके मन को मजबूती प्रदान करेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन शुभ व सुखद रहने वाला है, आज आपके प्रियजन आपके लिए कुछ विशेष व बेहतर करने का प्रयत्न करेंगे, साथ ही आपके मन को खुश करने हेतु वे अनेकानेक प्रकार के जतन भी करेंगे। गृहस्थ जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा, आपके मध्य समस्याएं बनी रहेंगी। आज जीवनसाथी की कोई बात आपको परेशान कर सकती हैं। आज आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है अन्यथा आपके स्वास्थ्य के हालात बिगड़ सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के समाधान होने के आसार नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति आप जो भी लापरवाही बरते रहे हैं, वह आपके लिए अत्यधिक बुरी परिस्थिति उत्पन्न कर सकती है। आपको किसी बड़ी समस्या से जूझना पड़ सकता है, पेट खराब आदि जैसी सामान्य समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। कारोबार को लेकर आज आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरी-पेशा जातकों की पदोन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको अपने कार्य पर ध्यान देने व केंद्रित रहने की आवश्यकता है। वहीं आज का आपका निजी जीवन संतुष्टि व सुख प्रदान करने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का गृहस्थ जीवन खुशहाल व खूबसूरत बना रहेगा। कारोबार में आप सफलता की प्राप्ति करेंगे। कुछ नये-नये जनों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। हालांकि आपके स्वास्थ्य के हालात बेहतर नहीं रहेंगे। इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की वजह से आपके कई कार्य भी अटक सकते हैं जिससे आपका मन भी थोड़ा दुखी व उतरा उतरा सा रहेगा। हालांकि भाग्य का आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिसकी बदौलत आपको कई कार्यों में सफलता की प्राप्ति हो सकती है। कई ऐसे कार्य भी होंगे जिसमें आपको बहुत कम मेहनत करने पर भी उसमें सफलता की हो सकती है। घर परिवार के जनों के साथ आज आप समय व्यतीत करेंगे जो आपके मन को खुशियां प्रदान करेगा। पारिवारिक जन आप का खूब ख्याल रखेंगे। आपके मन में पारिवारिक जन के प्रति भी प्रेम व स्नेह की भावनाएं बनी रहेगी। दांपत्य जीवन व्यतीत करने वालों के लिए भी आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप कुछ नया करेंगे। आपको आपके मनपसंद भोजन का सेवन करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रह जातकों के लिए दिन काफी रोमांटिक रहेगा। कारोबार में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का आज का दिन काफी व्यस्तता पूर्ण रहने वाला है। आज आपका मन भी काफी चंचल व विचलित रहेगा। आप किसी एक स्थान पर टिके हुए नहीं रहेंगे। आपके मन में कई प्रकार के विचार उत्पन्न हो रहे होंगे। आपको कई तथ्यों को लेकर एक साथ योजना बना रहे होंगे जिसके चक्कर में आपके एक भी कार्य ठीक ढंग से संपन्न नहीं हो पाएंगे। आपके कार्य में कई प्रकार की रुकावट एवं समस्याएं भी आएँगी। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति अथवा मित्र की सलाह लेने की आवश्यकता है, तभी आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से सामान्य तौर पर संपन्न कर पाएंगे अन्यथा आपके मानसिक तनाव व चिंता बढ़ जाने के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि कारोबार में आज कुल मिलाकर आपको बढ़िया परिणाम ही प्राप्त होगा। आज आज आपके मन में एक अजीब सा डर बना रहेगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातक के जीवनसाथी के स्वास्थ्य के हालात ठीक नहीं रहेंगे, आपको अपने जीवन साथी के सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है।