विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 11 दिसंबर 2020: माँ जगदम्बे की बनी रहेगी इन पर दयादृष्टि

Horoscope Today 11 December 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 11 दिसंबर 2020, दिन शुक्रवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 11 दिसंबर 2020 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल बना रहेगा। हालाँकि आज आपके स्वास्थ्य के हालात बहुत बेहतर नहीं रहेंगे, आपको सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आर्थिक मसलों को लेकर आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने आर्थिक खर्च पर नियंत्रण स्थापित करने का प्रयत्न करेंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा, आज आप अपने प्रियजन से अपने मन की बातें साझा करेंगे जिससे आपके संबंध और भी अधिक प्रगाढ़ होंगे। गृहस्थ वातावरण शांतिपूर्ण व सुखद रहने वाला है। आज आपके मन में किसी भी जन के प्रति शिकायत द्वेष आदि की भावना नहीं रहेगी। कार्यों में आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आप अपनी मेहनत के बलबूते पर सफलता की प्राप्ति करेंगे। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के स्वास्थ्य के हालात बेहतर होंगे जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आप स्वयं को खुश महसूस करेंगे। हालांकि दिन आपका मध्यम से बना रहेगा। आज आपके खर्च में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे है जिससे आपके आर्थिक पक्ष पर प्रभाव पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन बहुत बेहतर नहीं है, आज आपके एवं आपके जीवनसाथी के मध्य किसी तथ्य को लेकर विवाद बढ़ सकता है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा एवं आकर्षक रहने वाला है, आज आपको अपने प्रियजन के साथ कहीं घूमने-फिरने आदि का अवसर प्राप्त हो सकता है। कारोबार में आज आपका दिन आपके अनुकूल बना रहेगा, सभी कार्य के मन मुताबिक संपन्न होंगे। भाग्य के सितारे बुलंद है जिस वजह से आप कई कार्यों में आसानी से सफलता की प्राप्ति कर लेंगे। घर परिवार का वातावरण सुख-शांति से संपन्न रहने वाला है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुकून व शांति प्रदायक साबित होने वाला है। आज आपका मन खुश रहेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपको अपने प्रियजन के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा जिससे आपके मध्य रोमांस के अवसर आएंगे। आज आपको अपने प्रियजन की ओर से कोई सुंदर उपहार भी प्राप्त हो सकता है। आप भी अपने प्रियजन को अपनी ओर से उपहार प्रदान कर सकते है। घर परिवार का वातावरण बढ़िया रहने वाला है, आज आप अपने पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रयासरत रहेंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कारोबार में आज आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में आपको काफी परिश्रम करना पड़ेगा, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य तौर पर लाभदायक एवं बढ़िया ही रहने वाला है। आज आपके स्वास्थ्य के हालात बेहतर होंगे। आपकी पुरानी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकलेगा एवं सेहत के हालात बेहतर होंगे। आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा हेतु दिन आपका बढ़िया साबित होने वाला है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य के तनाव आदि भी समाप्त हो जाएंगे। कारोबार में आपको बेहतरीन लाभ की प्राप्ति होगी जिससे आपका मन खुश रहेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाले हैं, हालांकि आज आपको अपने कारोबार की हालत को बेहतर बनाने के लिए खूब दिमाग चलाना पड़ सकता है तभी जाकर आप अपने मनोनुकूल लाभ की प्राप्ति कर पाएंगे। आज आपको अपने खर्च पर नियंत्रण स्थापित करने से एक अलग ही खुशी की अनुभूति होगी। आपकी आर्थिक हालात के भी बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं, आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...