विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 10 नवंबर 2020: कार्यक्षेत्र में इन लोगों की रहेगी किस्मत चमकदार

Horoscope Today 10 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक स्वयं को आत्मिक तौर पर सशक्त महसूस करेंगे। आज आप किसी बड़े कार्य की जिम्मेदारी अपने कंधे पर ले सकते हैं जिसको आप पूर्ण करने हेतु आप काफी प्रयासरत नजर आएंगे। आपके कार्यों की जिम्मेदारियों का आपको भविष्य में कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। आज लोग आपकी बात से बहुत ही आसानी से राजी हो जाएंगे। आप अपनी बातों को दूसरों को समझा पाने में सफल होंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी, आपको अपने प्रियजन के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपके खर्च में थोड़ी बहुत बढोतरी होगी किंतु आपका ध्यान अपने खर्च पर नहीं रहेगा। आप अपने जीवन से खुश नजर आएंगे। कारोबार में आपका आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। आज आपके लाभ की प्राप्ति के आसार नजर आ रहे हैं। किसी नई बड़ी डील के भी साइन हो जाने के आसार हैं। नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ नए तथ्यों का निर्धारण करेगा। कुल मिलाकर दिन लाभकारी हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को अपने घर परिवार से जुड़े आवश्यक तथ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आपको संतान की ओर से सुख व खुशियों की अनुभूति होगी। आप कुछ नया सीखने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे, आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आज आप अपने प्रियजन से कुछ प्रेम भरी खूबसूरत बातें करेंगे जो आपके रिश्ते को और भी अधिक प्रगाढ़ व प्रेम से युक्त कर देगा। आज आपके खर्च में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं आमदनी में कमी आएगी। बावजूद इसके आप अपने कार्य क्षेत्र में अपने लिए लोगों के मन में मान सम्मान व सकारात्मकता जागृत कर पाने में सफल होंगे। सेहत को लेकर आप का आज का दिन लाभकारी रहने वाला है, आपके स्वास्थ्य की स्थिति पहले की अपेक्षा काफी बेहतर होगी। बावजूद इसके थोड़ी सतर्कता बरतना आवश्यक है। आज खरीदारी के लिए बाहर जा सकते हैं।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी आमदनी के हालात के बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं। आप कई कार्यों में भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएंगे। पारिवारिक जन आपको खुश करने हेतु कुछ नए-नए क्रियात्मक व रचनात्मक कार्य करेंगे। घर परिवार के जनों का आपके जीवन में खुशहाली में बड़ा योगदान रहेगा। आज आपको पारिवारिक जनों के साथ कहीं बाहर यात्रा पर भी जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है जो आपको बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी दिन खुशियों से भरा रहने वाला है, उनके साथ समय व्यतीत करना आपके दिल को सुकून देगा। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, आपके मध्य कई तथ्यों को लेकर छोटी मोटी व बड़ी से बड़ी बहसबाजी भी हो सकती है। आपके परिवार में किसी जन के स्वास्थ्य की स्थिति आज बिगड़ सकती हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा, भाग्य के बलबूते पर आप कई कार्य में सफलता की प्राप्ति हो कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त आपके आत्मविश्वास में भी प्रगाढ़ता दिखेगी। आप अपने आत्मविश्वास की वजह से कार्यों को शुरुआत कर पाएंगे जिसे भाग्य के सहारे की वजह से सफल बना पाएंगे। आपके कई अटके कार्यों के भी पूर्ण हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं, घर परिवार के जनों के मध्य आपसी प्रेम व सौहार्द की भावना देखने को मिलेगी, जिससे पारिवारिक रिश्ते प्रगाढ़ होंगे और अपनापन आएगा। आज आप अपने विचारों को समझा कर पाने में सफल होंगे। आर्थिक हालात बेहतर होने के आसार हैं। घर परिवार के कुछ छोटे सदस्यों की कुछ बातों से पूरे पारिवारिक माहौल को खुशहाल बना रहेगा। दंपति जीवन व्यतीत करने जातकों का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बहुत बेहतर नहीं है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...