विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

1 मार्च 2021 राशिफल, महीने का पहला दिन रहेगा इन 5 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद

Horoscope Today 1 March 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

कारोबार को लेकर आज आप जो भी योजनाएं बनाएंगे, वे सभी क्रियान्वित होंगी और शीघ्र ही आपके कारोबार के प्रति अपने फल भी दर्शाने लगेंगी। आपका दिन आज काफी लाभकारी रहने वाला है। भविष्य को लेकर कुछ दिनों से जो आपके मन में उथल-पुथल मची थी और आपका मन भविष्य से जुड़े विषय वस्तु को लेकर परेशान था, इन सभी परेशानियों का आज आपको कोई ना कोई हल नजर आता हुआ दिखेगा। आज आपके कारोबार की बेहतर स्थिति आपके मन के तनाव को भी कम करेगी।

आज आपको भाई बहनों की ओर से विशेष सुख की प्राप्ति होगी। आपके भाई बहनों की मदद से किसी की मदद से आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य के निपटने के आसार नजर आ रहे हैं। आज शाम अथवा रात्रि कालीन बेला में आप अपने घर परिवार के सभी जनों के साथ भी किसी खास विषय वस्तु पर परिचर्चा करेंगे जिससे पारिवारिक एकता में प्रगाढ़ता आएगी। आज आध्यात्मिकता की ओर भी आपका मन काफी आकर्षित होगा।

मकर राशि

आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज आपके शत्रु अपनी योजनाओं को क्रियान्वित नहीं कर पाएंगे, वे आपके समक्ष टिक ही नहीं पाएंगे। आज ऐसी विषय वस्तु में आपको भाग्य का भी सहयोग प्राप्त नहीं होगा, अतः आज आर्थिक लेनदेन कदम उठाने में भी सावधानी बरतें और बौद्धिकता से कार्य लें।

आज आपका मन किसी तथ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेगा जो आप के मानसिक तनाव के साथ-साथ शारीरिक कष्ट को भी उत्पन्न करने वाला साबित हो सकता है। अतः अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन शानदार रहने वाला है, आपकी मेहनत का आपको पूरा फल प्राप्त होगा। आज आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी।

घर परिवार के जनों के सहयोग के साथ-साथ आज आपको आपके जीवनसाथी का भी पूरा साथ प्राप्त होगा, आपके मध्य खुशहाली व प्रेम बना रहेगा। वहीं प्रेम जीवन यापन कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य तौर पर बढ़िया ही रहने वाला है।

कुंभ राशि

आज आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। आपके शत्रु आज आपके विरुद्ध जो भी रणनीतियां बनाएंगे या कुटिलता कर रहे होंगे, वे जगजाहिर हो सकती हैं। आपके शत्रु को आपके समक्ष शर्मिंदा होना पड़ेगा। आज आपकी सकारात्मकता की चंहु ओर जय होगी।

आज कानूनी मसलों में भी दिन आपका आपके अनुकूल रहेगा, आपको सफलता की प्राप्ति होगी। पुराने वाद-विवाद व झंझटों का निवारण होगा।

कारोबार में आप खूब तरक्की करेंगे। आप अपने विषय वस्तु को सभी के समक्ष बेहतरीन तरीके से प्रदर्शित करेंगे। आपकी कम्युनिकेशन स्किल आदि भी लोगों को खूब आकर्षित करेगी। आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में सम्मिलित हो सकते हैं, आपको धार्मिक क्रियाकलाप आदि को लेकर कहीं यात्रा पर भी जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपका दिन काफी लाभकारी व शानदार रहने वाला है। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के रिश्ते में भी काफी खुशहाली बनी रहेगी।

मीन राशि

आज आपके गृहस्थ वातावरण काफी सकारात्मक व शुद्ध रहेगा। आपके घर परिवार में सभी आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित नजर आएंगे। घर परिवार का परिवेश धार्मिक क्रियाकलाप में तब्दील हो जाएगा, आप स्वयं भी ऐसे क्रियाकलाप में काफी रुचि जताएंगे। आप का दिन काफी शानदार रहने वाला है।

विद्यार्थीगण आज अपनी ओर से अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु काफी केंद्रित नजर आएंगे, उनकी मेहनत उनको सफलता के शीर्ष तक अवश्य ही ले जाएंगी। हालांकि मेहनती तो आप है किंतु आप में निरंतरता की कमी दिखेगी, अतः आप स्वयं को अपने लक्ष्य व पढ़ाई के प्रति सभी कार्यों में निरंतर करने का प्रयास करें।

आज आपकी सेहत की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी, अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। मौसमी प्रभाव आप पर अपना असर दिखा सकता है। सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याओं के उभरने के आसार हैं। वहीं संतान की ओर से आज आपको कोई शुभकारी व शानदार सन्देश प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा।