विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

9 जनवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 9 January 2020

आज दिन गुरुवार एवं पौष मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज राहुकाल अपराहन 1:30 बजे से लेकर 3:00 बजे तक रहेगा। इस काल अवधि में किसी भी शुभ कार्य का करना उचित नहीं माना जाता है। आप जिस पर किसी कार्य की शुरुआत करेंगे वह कार्य असफल रह जाएगा। अतः इस काल में किसी भी कार्य को क्रियान्वयन ना करें। इसके अतिरिक्त आज भाद्र नक्षत्र भी आरंभ हो रहा है जो आज रात्रि 2:34 से लेकर 10 जनवरी के दोपहर 1:46 तक रहेगा।

इन योगों को जानने के बाद आइये जानते हैं कि आज 9 जनवरी 2020 का दिन सभी 12 सितारों के लिए कैसा होगा। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर की गई है। राशिफल की यह गणना हम सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि इत्यादि को देखकर उनके अनुकूल करते हैं। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। फिर देर किस बात की है, आइये जानते हैं आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन शुभ है। नए लोगों से मुलाकात होगी जो आपके लिए लाभप्रद सिद्ध होंगे। पारिवारिक जीवन बेहतरीन है। दांपत्य जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी। सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी। कुल मिलाकर दिन बेहतर है।

वृषभ राशि

आज का दिन छात्रों के लिए प्रतिकूल है। अपने करियर संबंधित कोई बड़ा निर्णय न लें। नौकरी पेशा लोग अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन का मन बना सकते हैं। स्वास्थ्य से संबंधित अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी और अपने स्वजनों की सेहत का ख्याल रखें।

मिथुन राशि

सेहत के लिए दिन बेहतर नहीं है, अतः सचेत रहें। मानसिक परेशानियों से ग्रसित रहेंगे। शारीरिक थकान बढ़ेगी। परिवार के प्रेम से वंचित रहना पड़ सकता है। कार्यभार बढ़ेगा और मन व्यतीत रहेगा।

कर्क राशि

व्यर्थ के खर्च से बचें। बिना मतलब के वाद-विवाद में ना पड़ें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन में परेशानी आएगी। सेहत की स्थिति सामान्य है। कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :-

सिंह राशि

आज आपके लाभ ही लाभ के योग हैं। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। व्यापार में उन्नति होगी। मानसिक परेशानी समाप्त होगी।  परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। अपने प्रेमी जन के साथ वक्त बिताने का अवसर प्राप्त होगा।

कन्या राशि

कारोबार संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। किसी बड़ी हानि की संभावना है। हालांकि परिवार वालों का सहयोग आपके कार्यक्षेत्र के लिए सफल साबित होगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

तुला राशि

कार्य भार बढ़ेगा। मानसिक तनाव की स्थिति में रह सकते हैं। किसी अपने के दूर जाने से मन उदास रहेगा। वहीं नई मित्रों को से मुलाकात हो सकती है।  जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम है। किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन स्वजनों का सहयोग इस समस्या से उबरने में कारगर सिद्ध होगा। वही अचल संपत्ति से संबंधित कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। सोच समझकर निर्णय ले।

धनु राशि

दिन मंगलकारी है। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अत्यंत ही बेहतर है। आज आपको भिन्न-भिन्न प्रकार के रोचक स्वादिष्ट भोजनों का स्वाद चखने का अवसर प्राप्त होगा। इच्छा अनुसार सभी कार्य करेंगे एवं सफलता प्राप्त करेंगे।

मकर राशि

किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा। अनायास किसी से उलझने का प्रयोग ना करें, अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। हालांकि मान-सम्मान में वृद्धि के पूर्ण आसार हैं। किसी शुभ समाचार की भी प्राप्ति हो सकती है। उपहार आदि मिलने की संभावना है।

कुम्भ राशि

अपने उच्च अधिकारियों से अच्छे सम्बन्ध बनाकर रखने की कोशिश करें। बिना कारण किसी बात पर विरोध ना जाताये। व्यापार में लाभ के योग हैं। कारोबार में उन्नति एवं विस्तार भी संभव है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मीन राशि

दांपत्य जीवन बेहतर है। आर्थिक लाभ के योग हैं।  मन प्रसन्न रहेगा। बड़े बुजुर्गों की बात को सुनने का प्रयत्न करें। यह आपके लिए उन्नति के मार्ग खोल सकते हैं। प्रियजन से सहयोग प्राप्त होगा एवं आपसी समझ बढ़ेगी।