विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

7 मार्च 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 7 March 2020

आज दिनांक 7 मार्च 2020 फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन शनिवार है। विक्रम संवत् 2076 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में है। दक्षिण गोलार्द्ध में है। बसन्त ऋतु है। आज राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। वहीं द्वादशी तिथि प्रातः 09 बजकर 29 मिनट तक है।  इसके उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ हो रहा है। आज पुष्य नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 05 मिनट तक है फिर आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ होगा। विशेष में अतिगण्ड योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 06 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग की शुरुआत होगी।

बालव करण प्रातः 09 बजकर 29 मिनट तक तत्पश्चात गर करण का आरंभ है। आज चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा। वहीं शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से दोपहर 01 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 49 मिनट से दोपहर 03 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। साथ ही गौधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 34 मिनट से शाम 06 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।

इतने शुभ एवं अशुभ योगों एवं ग्रह गोचरों का आज 7 मार्च 2020 का दिन सभी 12 राशि वालों पर कैसा रहेगा प्रभाव, यह हम जान पाएंगे आज के राशिफल के माध्यम से जिसकी गणना चन्द्रमा की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके द्वारा हम आप सभी जातकों तक दैनिक भविष्य को पहुंचा कर आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो आइये जानते हैं क्या है आज का राशिफल और किन राशि वालों की भाग्य आज देगा शुभ परिणाम।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए दिन शुभकारी है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। उपहार आदि मिलने के योग हैं। कारोबार  में भी लाभ की स्थिति बनी रहेगी। मन हर्षित व उल्लसित रहेगा ।

वृषभ राशि

दिन बेहतर है। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगा। सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती हैं। वहीं प्रेम प्रसंगों में स्थिति सामान्य रहेगी।

मिथुन राशि

आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में  बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। गृहस्थ वातावरण खुशनुमा रहेगा। हालांकि घर परिवार को लेकर जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी लेकिन आपकी समझदारी सब संभाल लेंगी।

कर्क राशि

दिन आर्थिक मामलों में बेहतर है। लाभ के योग हैं। खर्च में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। वहीं प्रेम प्रसंगों में दिन कुछ ठीक नहीं है। आप वाद विवादों में फंस सकते हैं। दांपत्य जीवन बेहतर है।

शनि के उपाय जो करेंगे सभी परेशानियों से मुक्त

सिंह राशि

दिन उतार-चढ़ाव युक्त रहेगा। किसी नए कार्य में रुचि लेंगे जिससे आपकी बौद्धिकता का विस्तार होगा। आज किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होगी। सेहत का ख्याल रखिए।  

कन्या राशि

खर्च में अनायास वृद्धि होगी। व्यर्थ की चीजों पर खर्च करेंगे, अतः सोच समझ कर उचित वस्तुओं के लिए ही खर्च करें। आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी जिसका बेहतरीन तरीके से निर्वहन करेंगे। उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। संतान से संबंधित कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं।

तुला राशि

कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। आप अपनी चतुराई से सभी कार्य को तुरंत संतुलित कर देंगे। आपकी बुद्धिमता की लोग चर्चा करेंगे। पदोन्नति भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव उत्पन्न हो सकता है।

नीलम रत्न और इसके बेहतरीन लाभ

वृश्चिक राशि

मन प्रसन्न रहेगा। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। कारोबार में माहौल खुशनुमा रहेगा। घर में किसी नई वस्तु की खरीद हो सकती हैं। कारोबार में लाभ के योग हैं। दांपत्य जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा।

धनु राशि

दिन उतार-चढ़ाव युक्त रहेगा। हालांकि जैसे-जैसे दिन बढ़ता जाएगा, स्थिति बेहतर होती जाएगी। सभी कार्य संपन्न होंगे। रिश्तो में छल कपट बरतना आपके लिए घातक सिद्ध होगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर राशि

अपनी सेहत का ख्याल रखें। आज आपको स्वास्थ संबंधी समस्याएं उत्पन्न होंगी। पुरानी रोग वापस उभर सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें एवं समझदारी से कार्य करें। वैवाहिक जीवन सुखद है। कारोबार में स्थिति ठीक-ठाक रहेगी।

जानिए कुछ ऐसे वास्तु टिप्स जो करेंगे सभी कष्ट दूर

कुम्भ राशि

व्यापार में लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, अतः समझदारी से कार्य करें। दांपत्य जीवन में स्थिति ठीक-ठाक रहेगी।

मीन राशि

दिन बहुत बेहतर नहीं है। हालांकि कारोबार में लाभ के योग हैं। आज आप अपने विरोधियों से सतर्क रहें, वे आप पर हावी होने की चेष्टा करेंगे। आज आपको चौकन्ना होकर सभी कार्य सतर्कता के साथ करने की आवश्यकता है। वहीं वैवाहिक जीवन में स्थिति सामान्य है अन्यथा नुकसान हो सकता है।